फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rickshaw driver Mangal Kewat invite daughter wedding pm modi reply congratulates message in varanasi

प्रधानमंत्री को रिक्शा चालक ने बेटी की शादी पर भेजा निमंत्रण, पीएम मोदी ने दिया जवाब

Sun, 16 Feb 2020 01:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 16 Feb 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver Mangal Kewat invite daughter wedding pm modi reply congratulates message in varanasi
पीएम मोदी ने भेजा बधाई संदेश। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पत्र ने रिक्शा चलाक के घर में खुशी का माहौल ला दिया है। दरअसल, पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डोमरी गांव में एक रिक्शा चालक ने अपनी बेटी की शादी का न्योता पीएम को भेजा था। इसके बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है।

विज्ञापन


डोमरी गांव प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव के रूप में चयनित है। रिक्शा चालक मंगल केवट की बेटी की शादी 12 फरवरी को थी। ऐसे में मंगल की पत्नी रेनू ने कहा कि पीएम मोदी आज वाराणसी में हैं, हम प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताना चाहते हैं। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि पीएम मोदी मंगल केवट के परिवार से मिलेंगे या नहीं।
विज्ञापन

 

 

मंगल ने बताया हमने पीएम को निमंत्रण पत्र भेजा था। दिल्ली स्थित पीएमओ जाकर खुद इसे देकर आया था। आठ फरवरी को हमें प्रधानमंत्री की तरफ से यह बधाई संदेश मिला। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बेटी और दामाद के उज्जवल भविष्य की कामना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed