Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Review conducted everything police deployment weaponry across nine districts mapping polling booths

यूपी: नौ जिलों में पुलिस बल से लेकर असलहों तक की होगी समीक्षा, इन बूथों की मैपिंग; विधानसभा चुनाव के अपडेट

Fri, 20 Nov 2026 06:04 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 20 Nov 2026 06:04 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत नौ जिलों में पुलिस बल से लेकर असलहों तक की समीक्षा की जाएगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग कराई जाएगी। चुनाव ड्यूटी में कमजोर पुलिसकर्मियों को तैनात नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही अपराधियों का सत्यापन कराने और यक्ष एप को अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Review conducted everything police deployment weaponry across nine districts mapping polling booths
वाराणसी जोन में एडीजी नवीन अरोरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा निर्वाचन-2027 निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त कराने के लिए वाराणसी जोन पुलिस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वाराणसी जोन नवीन अरोरा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोन के नौ जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस बल की उपलब्धता, असलहों की स्थिति, दंगा नियंत्रण उपकरणों और संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए वल्नरेबिलिटी और क्रिटिकल मैपिंग का काम बारीकी से पूरा कराने को कहा गया। साथ ही थाना और पुलिस लाइनों में उपलब्ध एंटी रायट उपकरणों की जांच कर उन्हें तीन श्रेणियों में बांटने का निर्देश दिया गया। इनमें कार्य योग्य, मरम्मत योग्य और निष्प्रयोज्य उपकरण शामिल हैं। मरम्मत योग्य उपकरणों को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। 
विज्ञापन


एडीजी ने निर्देश दिया कि जिलों में उपलब्ध पुलिसकर्मियों की संख्या और चुनाव के दौरान मिलने वाले अतिरिक्त बल का आकलन किया जाए। नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, यातायात, अभिसूचना और अन्य शाखाओं के कर्मचारियों की क्षमता का आकलन कर शारीरिक रूप से कमजोर और अक्षम पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

असलहों की होगी जांच, शस्त्र लाइसेंस धारकों का सत्यापन
पुलिस लाइनों और थानों में उपलब्ध एके-47, एसएलआर, इंसास, कार्बाइन, पिस्टल और रिवॉल्वर समेत सभी शस्त्रों का जीपी लिस्ट से मिलान कराया जाएगा। उनकी सफाई, ऑयलिंग और मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए गए। वहीं, सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के शस्त्र लाइसेंस धारकों का भौतिक सत्यापन समय से पूरा कराने को कहा गया। एडीजी ने चुनाव में तैनात होने वाले अर्धसैनिक बलों के ठहरने, भोजन और आवागमन के लिए रूट चार्ट तैयार करने पर जोर दिया। एरिया डॉमिनेशन के लिए स्थानों का चिह्नांकन भी पहले से करने को कहा। फ्लाइंग स्क्वाड, स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम और वीडियो व्यू टीम की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।

नामांकन स्थलों, मतदान केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा की तैयारी करने को कहा
नामांकन स्थलों, मतदान केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी भी अभी से शुरू करने को कहा गया। वांछित और अन्य अपराधियों का सत्यापन कर सूची तैयार करने के साथ यक्ष एप को अपडेट करने का निर्देश दिया गया। एडीजी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि चुनाव की तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही या अधूरापन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में डीआईजी, एसएसपी, एसपी, चुनाव सेल प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, रेडियो निरीक्षक, अभिसूचना इकाई और अग्निशमन विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed