फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Results of Shastri and Acharya of sampurnanand Sanskrit University Varanasi released

वाराणसी: संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्री और आचार्य के परीक्षाफल जारी, जल्द घोषित होंगे महाविद्यालयों के भी रिजल्ट

Wed, 15 Sep 2021 09:04 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 15 Sep 2021 09:04 PM IST
सार

देर शाम कुलपति ने शास्त्री प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं आचार्य प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए। परीक्षाफल घोषित होने के बाद कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने सभी परीक्षार्थियों को सफलता की बधाई दी है। 

विज्ञापन
Results of Shastri and Acharya of sampurnanand Sanskrit University Varanasi released
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। परीक्षाफल घोषित होने के बाद कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने सभी परीक्षार्थियों को सफलता की बधाई दी है। बुधवार की देर शाम कुलपति ने शास्त्री प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं आचार्य प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए।

विज्ञापन


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर के सत्र 2020-21 के परीक्षाफल को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। शास्त्री प्रथम खंड 2020 के छात्रों को शास्त्री द्वितीय वर्ष के प्राप्त अंकों के आधार पर प्रोन्नत किया गया है। सिस्टम मैनेजर विजय मणि त्रिपाठी ने बताया कि शास्त्री, आचार्य, संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैक, श्रेणी सुधार परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड हो गया है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने परीक्षा को शुचितापूर्ण और समयबद्ध कराने तथा मूल्यांकन व परीक्षाफल तैयार करने के लिए परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजनाथ, सिस्टम मैनेजर विजय मणि त्रिपाठी एवं सहयोगियों को धन्यवाद दिया। विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन तीन अगस्त से 13 अगस्त तक दो पालियाें में कराया गया था। वहीं महाविद्यालयों के कापियों की मूल्यांकन प्रक्रिया भी अब पूरी होने वाली है। संभावना है कि दो से तीन दिनों में महाविद्यालयों के भी परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed