फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Result decleared of pradhan bdc block election in chandauli ballia ghazipur

पूर्वांचल में ग्राम और ब्लॉक पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट जारी, जानें किसने मारी बाजी

Wed, 05 Feb 2020 03:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Feb 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Result decleared of pradhan bdc block election in chandauli ballia ghazipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के चंदौली, गाजीपुर और बलिया जिलों में ग्राम प्रधान और बीडीसी के पद पर उपचुनाव हुए। सभी का परिणाम आ गया है। 

विज्ञापन


चंदौली
चंदौली जिले में ग्राम प्रधान और बीडीसी पद पर हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को दोपहर बाद घोषित कर दिए गए। शहाबगंज ब्लाक में सुल्तानपुर गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए राजकुमार और मनीष दो लोग मैदान में थे। मतगणना के बाद राजकुमार को 617 मिले, जबकि प्रतिदवंदी मनीष को 372 मतों से संतोष करना पड़ा। इसी तरह सकलडीहा ब्लाक में शिवपुर गांव में ग्राम प्रधान के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच कुल 1594 में 1045 मत पडे़। यहां नगीना देवी 500 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। जबकि रामकवल 283 और अंगद को 246 वोट मिले।

वहीं इसी ब्लॉक में बरंगा में बीडीसी पद के लिए शोभनाथ 402 मत लेकर विजयी रहे। जबकि उमेश ने 369 वोट प्राप्त किए। नियामताबाद ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए महेंद्र को 437 मत मिले। महेंद्र ग्राम प्रधान पद पर चुने गए। वहीं दिनेश कुमार 357, दुलारे 334, जोखन राम 329 और राजू को सिर्फ 33 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं बरहनी विकास खण्ड के पिपरी ग्राम सभा के हुए उपचुनाव में सविता राय 442 मतों से विजयी घोषित की गईं।
विज्ञापन


मनोरमा गुप्ता बनीं बड़गांव की प्रधान
बलिया जिले के विकासखंड मनियर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ा गांव में मनोरमा गुप्ता को 1251 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्मला को 798 मत प्राप्त हुए। मनोरमा गुप्ता 453 मत से विजई हुईं। प्रधान पद के विजई प्रत्याशी को आरओ ने प्रमाण पत्र देकर विदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर
गाजीपुर जिले के भांवरकोल विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा शेरपुर में प्रधान पद के उपचुनाव में बुधवार को हुए मतगणना के बाद विजुला राय पत्नी लल्लन राय ने 2214 मत हासिल कर 41 मतों से जीत दर्ज की। इनके प्रतिद्वंद्वी रही मीना देवी पत्नी आनन्द राय को 2173 मत मिले। कुल 20841 मतों के सापेक्ष 7563 मतदान हुए थे, जबकि 180 वोट अवैध घोषित हुए।

यहां पहले मंजू राय प्रधान थीं। उनकी बीमारी के कारण निधन हो गया था। उपचुनाव में सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन वापसी के दौरान एक प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया था। विजुला राय शेरपुर की दोबारा ग्राम प्रधान चुनी गई। ज्ञात हो की विजुला राय पत्नी लल्लन राय सन 2000 से 2005 तक शेरपुर की ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed