फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Research center to be built on BHU land in Shimla

शिमला में बीएचयू की जमीन पर बनेगा रिसर्च सेंटर

Sat, 05 Jun 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Research center to be built on BHU land in Shimla
शिमला में बीएचयू की जमीन पर रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा। शुक्रवार को प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। पिछले दिनों कमेटी ने मूल्यांकन करने के बाद यहां सेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया था। उस पर कार्यकारिणी परिषद ने अपनी मुहर लगा दी है। इसके साथ ही शिमला में गेस्ट हाउस कांप्लेक्स भी बनाए बनाया जाएगा। बीएचयू परिसर में सांगानेरिया फाउंडेशन की ओर से विश्वस्तरीय ऑडिटोरियम बनाए जाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई। कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बताया कि कार्यकारिणी परिषद ने ऑडिटोरियम के प्रस्ताव को स्वीकार किया है। यह भी फैसला लिया गया है कि स्वतंत्रता भवन के पीछे ऑडिटोरियम बनाया जाएगा और यह बिल्कुल बीएचयू के आर्किटेक्चर की तरह ही होगा। परिषद ने प्रो. आनंद चौधरी को चीफ प्रॉक्टर बनाए जाने के आदेश सहित शिक्षण, शोध, विकास से जुड़े मामलों पर भी सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed