फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Relief from waterlogging: Concrete drain to be built in Viveka Nagar.

Varanasi News: जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विवेका नगर में बनेगा पक्का नाला

Thu, 03 Sep 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Relief from waterlogging: Concrete drain to be built in Viveka Nagar.
वाराणसी। बुधवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नवविस्तारित क्षेत्रों के साथ आदिविश्वेश्वर वार्ड का निरीक्षण किया। जहां जलनिकासी की खामी मिली, वहां मौके पर ही स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। चितईपुर की विवेका नगर कॉलोनी में कच्चे नाले को पक्का करने का प्रस्ताव तैयार होगा, जबकि अमरा, बरसोहा और सुरभि नगर में नई ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाकर जलनिकासी व्यवस्था सुधारी जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने चितईपुर स्थित आदित्य नगर तालाब के पास विवेका नगर का निरीक्षण किया। यहां पंचकोशी, सुसुवाही और वैष्णो नगर का पानी कच्चे नाले से होकर अस्सी नाले में गिरता मिला। कच्चा होने के कारण नाले में झाड़ियां और कूड़ा जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो रही थी। नगर आयुक्त ने सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक को तत्काल सर्वे कराने और पक्के नाले के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। इससे बारिश के दौरान पानी की निकासी में आ रही समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अमरा, बरसोहा और सुरभि नगर के आसपास जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। जलकल विभाग को इन इलाकों में जरूरत के अनुसार नई ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाने और उसकी उचित कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने को कहा गया है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जलभराव की समस्या का समाधान केवल बारिश के दौरान पानी निकालने तक सीमित न रहे। ऐसे स्थायी इंतजाम किए जाएं, जिससे भविष्य में दोबारा जलभराव की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

करौंदी वार्ड के पार्षद के अनुरोध पर नगर आयुक्त ने नवविस्तारित आदित्य नगर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति भी देखी। उन्होंने जलकल महाप्रबंधक को सरकारी भूमि पर ट्यूबवेल स्थापित किए जाने की संभावना का तकनीकी परीक्षण कराने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर करने की दिशा में कदम उठाया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान पार्षद इंद्रेश सिंह, मनीष गुप्ता, अमरेश कुमार, श्रवण गुप्ता, सुरेश पटेल, श्याम भूषण शर्मा, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed