फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Relief for farmers, garden department to survey ruined flower crop in lock down

किसानों के लिए  राहत, Lock down में बर्बाद हो चुकी फूल की फसल का सर्वे करेगा उद्यान विभाग

Fri, 17 Apr 2020 10:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Apr 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
Relief for farmers, garden department to survey ruined flower crop in lock down
flowers - फोटो : अमर उजाला

लॉक डाउन में बर्बाद हो चुकी फूल की खेती का सर्वे उद्यान विभाग करेगा। लॉक डाउन के बाद किसानों के नुकसान का मुआवजा देने की तैयारी है। कोई किसान शिकायत करना चाहता है तो जिला उद्यान अधिकारी नंबर पर संपर्क कर सकता है।  

विज्ञापन


जिला उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि लॉक डाउन के कारण सभी देवालय, मांगलिक कार्यक्रम और धार्मिक कार्यक्रम बंद हैं और जनपद की सीमाएं भी सील है। ऐसे में फूल की बिक्री नहीं हो पा रही है। इससे फूल खेती करने वाले किसानों की फसल खेत में ही सूख रही है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए जिला उद्यान विभाग ने बर्बाद हो चुकी फूल की खेती का सर्वे कराने का निर्णय लिया है। हालांकि इससे पहले अगर कोई किसान अपनी बर्बाद हो चुकी फूल की खेती की जानकारी देना चाहता है तो वह जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त के मोबाइल नंबर 94152 62566 दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Relief for farmers, garden department to survey ruined flower crop in lock down
Flowers

लागत भी नहीं निकली, मुरझा गए फूल

फूल की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि इस बार लागत भी नहीं निकल सकी है। फूल की खेती करने वाले लोहता निवासी सुभाष यादव ने बताया कि फूलमंडी बंद है। पिछले साल नवरात्र में 50000 रुपये का माला फूल बिका था। मगर इस बार लॉक डाउन के चलते मेरी पांच बिस्वा फूल की खेती पूरी तरह चौपट हो गई। चौबेपुर के बर्थरा कला ग्राम निवासी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष शादी-विवाह पूजा-पाठ जैसे धार्मिक आयोजनों में अच्छी-खासी फूल की खपत हो जाती थी मगर इस बार लॉक डाउन के चलते कोई फूल पूछ नहीं रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed