प्रादेशिक हैंडबॉल: संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिन में हुए 16 मैच, एक टीम ने मैच खेला; दिखा उत्साह
Varanasi News: डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शुक्रवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विस्तार
Handball: खेल विभाग और हैंडबॉल संघ की ओर से समन्वय प्रतियोगिता गुरुवार की दोपहर सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई। इसके दूसरे दिन पहले लीग मैच में लखनऊ ने आगरा मंडल 16-6 से हरा दिया। लीग के दूसरे दिन कुल 16 मुकाबले खेले गए। इसमें एक टीम ने चार चार मैच खेले।
दूसरे मैचे में अमेठी छात्रावास ने मिर्जापुर मंडल की टीम को 13-1 से हराया। तीसरे मुकाबले में मेरठ ने सहारनपुर को 19-8 से, चैथे मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने बस्ती मंडल को 19-14 से हरा दिया।
पांचवें मुकाबले में गोरखपुर ने अलीगढ को 18-10 से, छठवें मुकाबले में बरेली ने कानपुर को 21-17 से, सातवें मैच में अयोध्या़ ने आगरा को 13-4 से, आठवें मैच में प्रयागराज ने देवीपाटन मंडल को 17-9 से, नौवे मैच में लखनऊ ने अयोध्या मंडल को 24-13 से, 10वें मैच में गोरखपुर ने अमेठी छात्रावास को 16-11 से, ग्यारहवें मैच में वाराणसी ने अलीगढ मंडल को 19-5 से, 12वें मैच में लखनऊ ने प्रयागराज मंडल को 18-15 से, 13वें मैच में आजमगढ मंडल ने चित्रकूट मण्डल को 15-5 से, 14वें मैच में गोरखपुर ने मिर्जापुर मंडल को 12-3 से, 15वां मैच बस्ती और मुरादाबाद मंडल की टीम 14-14 के स्कोर पर बराबरी पर रही।
सोलहवा और अंतिम मुकाबला वाराणसी मंडल की टीम ने गोरखपुर को 14-7 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ सम्श तबरेज शंपू ने बताया कि यह प्रतियोगिता 15 से 18 अक्तूबर तक खेली जाएगी। शुक्रवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
एक मैच एक घंटे का होता है, लेकिन लीग मैच का समय घटा दिया जाता है। हालांकि, मैच के बाद खिलाड़ियों को रिकवरी का समय मिलना चाहिए। एक दिन में अधिकतम तीन मैच हो सकते है, अगर दोनों टीम राजी हैं तो और भी मुकाबले हो सकते हैं। आरएसओ विमला सिंह ने बताया कि एक दिन में कितना मैच कराना है और कितने सयम का होगा यह एसोसिएशन तय करता है।