{"_id":"5f0c4444d2013604e23eb3c1","slug":"reduction-in-aircraft-passengers-flights-to-only-seven-cities-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट में विमान यात्रियों में आई कमी, केवल सात शहरों के लिए उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट में विमान यात्रियों में आई कमी, केवल सात शहरों के लिए उड़ानें
Mon, 13 Jul 2020 04:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 13 Jul 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट प्रवेश द्वार।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों व विमान दोनों की संख्या घटी है। मौजूदा समय में दो से तीन हजार ही यात्री एयरपोर्ट से आवागमन कर रहे और 12 से 16 विमानों का सात शहरों के लिए संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
पहले यात्रियों की संख्या 9 से 10 हजार हुआ करती थी तो वहीं 22 से 25 विमानों का संचालन हुआ करता था। इस समय मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, बंगलूरू, अहमदाबाद के लिए उड़ान सेवा है।
विज्ञापन
वंदे भारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय विमान का संचालन जारी है। इंडिगो, स्पाइस जेट, एयर इंडिया, विस्तारा, गो एयरवेज कंपनियों के विमान संचालित हो रहे हैं। एयरलाइन कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार जिस दिन विमान निरस्त होते हैं, उसकी सूचना यात्रियों को मेल व एसएमएस के जरिए दे दी जाती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एयरपोर्ट पर विमानों से लगभग 2,492 यात्रियों का आवागमन हुआ। शनिवार को कुल 3,378 विमान यात्रियों का आवागमन हुआ। वहीं रविवार को 11 विमान से 1,150 यात्री आए और 565 यात्री अन्य शहरों के लिए प्रस्थान किए।