फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Recovery will be done from the salary of the secretary and under the land revenue from the head

सचिव के वेतन से और प्रधान से भूराजस्व के तहत होगी वसूली

Thu, 20 Jan 2022 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Recovery will be done from the salary of the secretary and under the land revenue from the head
दानगंज। ग्राम पंचायत भिदुर में शौचालय के निर्माण में हुई घपलेबाजी में तत्कालीन ग्राम प्रधान और सचिव से वसूली होगी। यह धनराशि सचिव के वेतन से वसूली करके ग्राम पंचायत निधि खाते में जमा कराने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है। जबकि प्रधान से भूराजस्व के तहत रुपये वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

चोलापुर विकासखंड के भिदुर गांव सभा के वर्तमान ग्राम प्रधान दयाशंकर यादव की शिकायत पर शौचालय निर्माण कार्य की जांच कराई गई थी। इसमें 51 शौचालय धरातल पर नहीं मिले और 696000 रुपये का गबन पाया गया। 22 नवंबर 2021 को तत्कालीन सचिव और ग्राम प्रधान को गबन की धनराशि ग्राम सभा के खाते में जमा कराने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया था। बावजूद ग्राम पंचायत के खाते में धनराशि जमा नहीं की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी से ग्राम पंचायत सचिव अशोक राजभर के वेतन से काटकर 348000 रुपये वसूली का आदेश दिया। साथ ही तत्कालीन ग्राम प्रधान अनीता देवी से भू राजस्व बकायेे की तरह वसूली करने को कहा। इसका नोटिस ग्राम प्रधान और सचिव को जारी कर किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सचिव अशोक राजभर के वेतन से वसूली होगी और प्रधान से भी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

------
धौरहरा ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट में मिली गड़बड़ी
दानगंज। चोलापुर ब्लाक के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत धौरहरा में वर्ष 2018 -19 के हुए विकास कार्यों में सोशल ऑडिट के दौरान गड़बड़ी सामने आई है। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी को लेखा परीक्षा अधिकारी ने पत्र भेजकर तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अशोक राजभर पर गबन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की बात कही है। जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। यहां 906386 रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया धौरहरा गांव सभा में सोशल ऑडिट में गबन का मामला आया है। सचिव को नोटिस जारी किया गया है। यदि सचिव स्पष्टीकरण सही तरीके से प्रस्तुत कर दिए तो ठीक है अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सचिव अशोक राजभर पहले भी हो चुके हैं निलंबित
चोलापुर ब्लाक में तैनात सचिव अशोक राजभर 2017 में स्ट्रीट लाइट घोटाले में सुर्खियों में आए थे। इसमें तत्कालीन जिलाधिकारी ने अशोक राजभर को निलंबित करते हुए चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि इन्हें बहाल कर चोलापुर ब्लाक में ही तैनाती दे दी गई। अशोक राजभर पर कई ग्राम पंचायतों में घोटाले के आरोप भी लगते रहे हैं। भीदुर गांव के ग्राम प्रधान दयाशंकर यादव कहते हैं कि जिला पंचायतराज कार्यालय में अच्छी पकड़ होने से मामले को दबा दिया जाता है। भिदुर गांव में घोटाले में आरोप पत्र जारी होने के बाद भी सचिव द्वारा धनराशि नहीं जमा कराई गई। लगातार शिकायत करने के बाद केवल कागजी कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed