फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravi kishan stand loksabha election 2019 from BJP

भाजपा की ओर से रवि किशन उतरेंगे चुनावी मैदान में, 'निरहुआ' इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Wed, 27 Mar 2019 12:12 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 27 Mar 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Ravi kishan stand loksabha election 2019 from BJP
रवि किशन और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - फोटो : ani

फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता रवि किशन शुक्ला 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़े होने की तैयारी कर चुके हैं। बुधवार को रवि किशन ने भाजपा के तरफ से चुनाव लड़ने का एलान किया। लेकिन अभी चुनाव कौन सी लोकसभा सीट से लड़ेंगे यह भारतीय जनता पार्टी ही तय करेगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से निकल कर फिल्मी जगत में अपनी धाक जमाने वाले अभिनेता रवि किशन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। यूं तो रवि किशन के राजनीतिक पारी की शुरुआत 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त ही हो गई थी। 2014 में रवि किशन कांग्रेस की तरफ से अपने गृह जनपद जौनपुर की लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थें।
विज्ञापन


2014 में जौनपुर सीट पर भाजपा ने वर्तमान सांसद केपी सिंह को उतारा था। लगभग 3.60 लाख वोटों के साथ केपी सिंह पहले स्थान पर रहे। जबकि सपा दूसरे स्थान पर, तीसरे पायदान पर बसपा और चौथे नंबर पर निर्दलीय पार्टी से धनंजय सिंह थे। रवि किशन 42 हजार 759 वोटों के साथ पांचवे पायदान पर थें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव हारने के बाद रवि किशन ने 2017 में कांग्रेस का हाथ छोड़ कर भाजपा का साथ पकड़ लिया। जिसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में रवि किशन फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि रवि किशन को भाजपा गोरखपुर की लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

वहीं, भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को भाजपा अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ की सीट पर उतार सकती है। 

पीएम मोदी के समर्थन में बनी वीडियो फिल्म में रवि किशन ने दी अपनी आवाज

Ravi kishan stand loksabha election 2019 from BJP
मोदी के समर्थन में बनी वीडियो फिल्म को लांच करते रवि किशन और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में विडियो फिल्म ‘तू जीत के लिए बना’ बनकर तैयार हो गई है। अभिनेता और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन की आवाज वाली इस वीडियो फिल्म का लोकार्पण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार रात सीएम आवास पर किया। फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों का दृश्य दिखाया गया है।

इसके अलावा रवि किशन ने 'प्रचंड अग्नि ज्वाल हो, अपार शैल माल हो, तू थम नहीं सिहर नहीं, तु राह में ठहर नहीं, ललाट ये रहे तना, तू जीत के लिए बना...' गीत के माध्यम से मोदी के नेतृत्व क्षमता का जिक्र किया है।

इसमें मोदी को अद्भुत प्रधान सेवक और चौकीदार के साथ ही गरीबों का रहनुमा बताया है। शायर कवि वीरेंद्र सिंह वत्स द्वारा लिखित इस गीत को अभिनेता रवि किशन ने आवाज दी है। लोकार्पण समारोह में रवि किशन और महाराष्ट्र के राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed