{"_id":"613e464b8ebc3ebd6d7968a3","slug":"rape-victim-s-health-deteriorates-varanasi-news-vns611223328","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता की तबियत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता की तबियत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सप्ताह भर पहले सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता की हालत शनिवार की रात बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात पीड़िता के पेट में असहनीय दर्द होने के साथ ही मुंह से खून आने लगा था।
उसे रविवार की सुबह परिजनों ने लाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सभी चार नामजद आरोपी जिला कारागार में बंद हैं।
पांच सितंबर की रात करीब दस बजे 17 वर्षीय किशोरी अपने घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने उसे दबोच लिया था। शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए। फिर उसे छोड़कर भाग गए थे। हालांकि पीड़िता किसी तरह घर पहुंचकर अभिभावकों को आपबीती बताई । सोमवार की सुबह पीड़िता को लेकर उसका पिता थाने पहुंचा और नामजद चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। पीड़िता को महिला आरक्षी की निगरानी में जिला महिला चिकित्सालय भेजकर मेडिकल मुआयना कराया।
शनिवार की रात पीड़िता के पेट में असहनीय दर्द होने के साथ ही मुंह से खून आने लगा। परिजनों ने रविवार की सुबह उसे सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया। डाक्टरों के अनुसार पीड़िता को आपात चिकित्सा वार्ड में भर्ती कर गहन उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत नाजुक किंतु स्थिर बनी हुई है। डाक्टर का कहना है कि पीड़िता को जल्द से जल्द ठीक करने की हरसंभव कोशिश जारी है। इस मामले में पुलिस ने दबिश देकर मंगलवार को आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक पाठशाला सुरहुरपुर के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। उधर इस संबंध में एएसपी सिटी डा. संजय कुमार का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।