{"_id":"699e896a6e193b789b0088a2","slug":"rangbhari-ekadashi-2026-only-64-people-along-with-palanquin-will-be-allowed-entry-into-kashi-vishwanath-temple-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगभरी एकादशी 2026: पालकी के साथ 64 व्यक्तियों को ही काशी विश्वनाथ मंदिर में मिलेगा प्रवेश, मोबाइल प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगभरी एकादशी 2026: पालकी के साथ 64 व्यक्तियों को ही काशी विश्वनाथ मंदिर में मिलेगा प्रवेश, मोबाइल प्रतिबंधित
Wed, 25 Feb 2026 11:02 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:02 AM IST
सार
Varanasi News: रंगभरी एकादशी को लेकर प्रशासन और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा बैठक कर जरूरी निर्णय लिए गए। पूर्व महंत के आवास से निकलने वाली शोभायात्रा में पालकी के साथ 64 व्यक्तियों को ही काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाशिवरात्रि के बाद दूसरे सबसे बड़े महापर्व रंगभरी एकादशी को लेकर प्रशासन और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने मंगलवार को पूर्व महंत के परिवार के साथ बैठक की। बैठक में यह साफ कर दिया गया कि रंगभरी एकादशी पर पूर्व महंत के आवास से निकलने वाली शोभायात्रा में पालकी के साथ 64 व्यक्तियों को ही श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन के मुताबिक पूर्व महंत के परिवार के साथ हुई सहमति के अनुसार पालकी के साथ केवल 64 चिह्नित व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त किसी अन्य को भीड़ का हिस्सा बनने नहीं दिया जाएगा। बाउंड्री वॉल कूदने जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विशेष निगरानी और सख्ती बरती जाएगी। मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; शिव-गौरा विवाह: 108 थालों के चढ़ावे के साथ मां गौरा को लगी अभिमंत्रित हल्दी, महंत आवास में निभाई गई परंपरा
विज्ञापन
मोबाइल के साथ पाए जाने पर उसे तत्काल जब्त किया जाएगा। हालांकि, मंदिर परिसर के बाहर संपूर्ण धाम क्षेत्र, शिवार्चनम मंच और मंदिर चौक में मोबाइल सहित श्रद्धालुओं और पत्रकारों के प्रवेश की अनुमति हमेशा की तरह ही रहेगी।
न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठंडई, सूक्ष्म जलपान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है। पालकी को परंपरागत शास्त्रोक्त विधि से गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संकरी गलियों से गुजरने वाली पालकी के मार्ग में अवरोध न उत्पन्न करें, अनावश्यक भीड़ न बढ़ाएं और नियमों का पालन करें।