{"_id":"5945161f4f1c1b0c098b480b","slug":"ramzan-varanasi-sewai-famous-throughout-the-purvanchal-formed-hindu-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माह-ए-रमजान : मुस्लिम भाइयों के लिए हिंदू परिवार बना रहे मशहूर बनारसी सेवइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माह-ए-रमजान : मुस्लिम भाइयों के लिए हिंदू परिवार बना रहे मशहूर बनारसी सेवइयां
Fri, 15 Jun 2018 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सेवई बनाता कारीगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बगैर सेवईं के ईद पूरी नहीं होती। इसमें भी बनारस की सेवईं के क्या कहने। पूर्वांचल भर में बनारसी सेवईयों की धूम है। यहां की किमामी सेवई न सिर्फ पूर्वांचल में बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश समेत मध्य प्रदेश, बिहार, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता भर में मशहूर है। यही वजह है कि रमजान भर इसकी खरीदारी के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते तो हैं, साथ ही यहां से दूसरे शहरों को बनारसी सेवइयां कारोबार के लिहाज से भेजी भी जाती हैं।
2 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में यूं तो पहले मदनपुरा, दालमंडी में सेवइयां बनती थीं लेकिन अब सिर्फ भदऊं इलाके में सेवइयां बनाने का काम होता है। रमजान आने के करीब दो महीने पहले से लोग इस काम में लग जाते हैं। बनारस की सेवईं की खास बात यही है कि ये काफी महीन होती है। ये मुसलमानी सेवईं के नाम से भी मशहूर है।
3 of 5
sevai
- फोटो : अमर उजाला
बनारस के सेवईं की एक और खास बात ये है कि इस काम में केवल हिंदू परिवार ही लगा है। यह बनारस की एक गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल ये भी है। पुश्तों से सेवईं के गृह उद्योग से जुड़े नंद लाल मौर्या बताते हैं कि करीब साठ साल पहले उनके पिता स्वर्गीय बिहारी लाल ने हाथ से सेवईं पारने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेवई बनाता कारीगर
- फोटो : अमर उजाला
अब तो इसके लिए मशीन आ गई है लेकिन आज भी इसमें मेहनत खूब लगती है। उनके बेटे अनूप व अचल मौर्या भी इस काम में लगे हैं। उनका कहना है कि सेवईं बनाना एक कला है और इसी कला की बदौलत हमारा जीविकोपार्जन चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी सेवईं एसोसिएशन के सेक्रेटरी सच्चेलाल अग्रहरि का कहना है कि बनारस की सेवईं का जोड़ कहीं मिलता। यही वजह है कि दूसरे शहरों और राज्यों में यहां की सेवईं की पूछ है। ईद के दौरान करीब 50 हजार कुंतल सेवइयां बिक जाती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।