फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पीड ब्रेकर पर उछली स्कार्पियो ने मचाया 'तांडव', चार की मौत, तीन घायल

Fri, 15 Jun 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 15 Jun 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Scarpio jumped from speed breaker and killed four people
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ जिले के बस्ती बाजार में गुरुवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब तेज रफ्तार स्कार्पियो ने भीड़भाड़ वाले बाजार में 'तांडव' मचाया। स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार स्कार्पियो उछल गई और सामने से आ रहे ऑटो, बाइक, ठेला और साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और  तीन लोग घायल हो गए।  घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। क्षत विक्षत शवों को देख लोग रह गए सन्न। आगे की स्लाइड्स में जानिए...
Scarpio jumped from speed breaker and killed four people
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के बस्ती बाजार में बने स्पीड ब्रेकर पर गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कार्पियो उछल गई और सामने से आ रहे आटोरिक्शा, बाइक, ठेला और साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। स्कार्पियो में सवार लोग बेहोश हो गए। इसकी वजह से किसी की पहचान नहीं हो सकी। सभी को जिला अस्पताल में भरती कराया गया है। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक भाग निकला।

 
Scarpio jumped from speed breaker and killed four people
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
बस्ती बाजार में वाहनों की गति पर रोक लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर बना है। गुरुवार की दोपहर स्कार्पियो में सवार लोग सरायमीर की तरफ जा रहे थे। जबकि विनय यादव अपने आटोरिक्शा में सवारी बैठाकर सरायमीर बाजार से सिकरौर बाजार की तरफ जा रहा था। स्कार्पियो की गति बहुत तेज थी। ब्रेकर पर पहुंचते ही स्कार्पियो उछल गई और सामने से आ रहे आटोरिक्शा, बाइक, साइकिल और एक ठेला में टक्कर मार दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Scarpio jumped from speed breaker and killed four people
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया। रास्ते में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चौथे व्यक्ति ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में आटोरिक्शा चालक विनय यादव (45) सरायमीर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव का निवासी, ऑटो में सवार प्रमोद (38) दीदारगंज थाने के दुबाव गांव का निवासी था। जबकि घायल मो. दाउद (70), अब्दुल बहाव (66) जौनपुर जिले के खेतासराय बाजार के रहने वाले हैं। 

 
विज्ञापन
Scarpio jumped from speed breaker and killed four people
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि अब्दुल बहाव खेतासराय के नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता हैं। मृतकों में दो की पहचान नहीं हो सकी है।   हादसे की सूचना पर डीआईजी आजमगढ़ रेंज विजय भूषण जिला अस्पताल पहुंचे और डाक्टर से मिलकर घायलों को विषय में जानकारी ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed