फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramzan khan statesman on firoz khan appointment for sanskrit in bhu varanasi

फिरोज खान के विरोध पर पिता बोले- वो संस्कृत के छात्र हैं, उम्मीद करता हूं उनकी बेहतर समझ बनी रहे

Wed, 20 Nov 2019 08:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 20 Nov 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
ramzan khan statesman on firoz khan appointment for sanskrit in bhu varanasi
डा फिरोज खान के पिता। - फोटो : ANI

बीएचयू में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में सहायक प्रोफेसर पद पर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद पर फिरोज खान के पिता रमजान खान का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि छात्र क्या सोच रहे हैं, लेकिन मैं विनम्रतापूर्वक उनसे इस विरोध को समाप्त करने की अपील करता हूं।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा मुझे विश्वास है कि वह सभी संस्कृत के छात्र हैं और पढ़े लिखे हैं। उम्मीद करता हूं कि उनकी समझ बेहतर बनी रहे।

 



शिक्षकों से फीडबैक ले रहे डॉ. फिरोज
असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्त के बाद जारी विरोध से डॉ. फिरोज खान सहमे हुए हैं। बीएचयू में इस प्रकरण को लेकर क्या-क्या हो रहा है? धरना खत्म हुआ या नहीं? विश्वविद्यालय प्रशासन क्या कर रहा है? जैसे सवालों से वह विश्वविद्यालय के शिक्षकों से फीडबैक ले रहे हैं। उधर विश्वविद्यालय के शिक्षक फिरोज के बचाव में आ गए हैं। सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर) पर शिक्षक इस मामले में अपनी बात रख रहे हैं। बातचीत में इन शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा को धर्म के बंधन से नहीं बाधा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय(एसवीडीवी) में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में छात्र लगातार 14वें दिन से विरोध में धरने पर बैठे हैं। तो वहीं  अब डा फिरोज के समर्थन में बीएचयू उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो. आफताब अहमद और छात्र भी उतर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed