फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramcharitmanas Row: BJP leader sent bangle-bindi, depression and deworming medicine to Swami Prasad Maurya

Ramcharitmanas Row: स्वामी प्रसाद मौर्य को भाजपा नेता ने भेजी चूड़ी-बिंदी, अवसाद और कीड़े मारने की दवा, बोले...

Wed, 08 Feb 2023 02:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Feb 2023 02:16 PM IST
सार

भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर के नेतृत्व मे डाक द्वारा उनके निज पते पर बिंदी, सिंदूर, चूड़ी, लिपस्टिक, महावर, कंधी, शीशा मस्तिष्क सही करने व कीड़े मारने की दवा भेज विरोध जताया।

विज्ञापन
Ramcharitmanas Row: BJP leader sent bangle-bindi, depression and deworming medicine to Swami Prasad Maurya
स्वामी प्रसाद मौर्य को भाजपा नेता ने भेजी चूड़ी-बिंदी, अवसाद और कीड़ी मारने की दवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पे विवादित टिप्पणी करने से आहत भाजपा नेता और युवाओं ने बीएचयू डाक घर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से चूड़ी श्रृंगार का सामना और कीड़े मारने की दवा भेजी है। भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर के नेतृत्व मे डाक द्वारा उनके निज पते पर बिंदी, सिंदूर, चूड़ी, लिपस्टिक, महावर, कंधी, शीशा मस्तिष्क सही करने व कीड़े मारने की दवा भेज विरोध जताया।

विज्ञापन


दीपक सिंह राजवीर ने कहा की स्वामी प्रसाद मौर्य सिर्फ और सिर्फ देश को बांटना चाहते हैं, उनका नाम स्वामी प्रसाद है लेकिन उनको पूरा अवसाद है। उनका न कोई सिद्धांत है न कोई विचार। यह एक मौका परस्त व्यक्ति है, जिसने बहन कुमारी मायावती के चरण छूने से गाली देने तक का सफर तय किया है।
विज्ञापन


मौका मिलते ही भाजपा में शामिल हुए परंतु धनुगाई और परिवार के लोगों को मनमाफिक टिकट न दिलवाने के कारण कम समय में समाजवादी पार्टी मे शामिल हुए। यह समय के साथ व्यक्ति विचारधारा व बिस्तर बदलने में माहिर है। हमारे सनातनी परंपरा इतिहास और ग्रंथों पे ऐसे प्रश्रचिन्ह लगाना मूर्खतापूर्ण और राजनैतिक साजिश मात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका संकल्प है कि कैसे बदले अपना वेष की असुरक्षित हो जाये देश। यह समस्त श्रृंगार की सामग्री इनके लिए भविष्य में अत्यन्त उपयोगी होगी। इस लिए हम लोगों ने शुभकामनाएं सहित उन्हें भेंट दिया है। साथ ही कहा कि हमने अपना नंबर भी भेजा है अगर हमसे संपर्क करेंगे तो हर महीने निःशुल्क अवसाद की दवा और कीड़े मारने की दवा भेजने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed