फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir Ayodhya: राम मय काशी में यज्ञ और भजन-कीर्तन शुरू, पातालपुरी मठ में आनंदोत्सव के साथ दीपोत्सव

Wed, 05 Aug 2020 10:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Aug 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir bhumi pujan ayodhya news : police force imposed in varanasi people happy doing yagya
साई मंदिर में भी यज्ञ करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में राम मंदिर का आज शिलान्यास होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं, देशभर में राम मंदिर का उल्लास नजर आ रहा है।



वहीं काशी में लोग काफी खुश दिख रहे हैं। साथ ही शहर में सुरक्षा का भी ख्याल रखा गया है। कोई चूक न हो इसके लिए शहर में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। साथ ही वाराणसी में लोग दीये जलाएंगे।हनाकर तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी आमतौर पर कुर्ता-पायजामा पहनते हैं, लेकिन भूमिपूजन में शामिल होने के लिए उन्होंने पारंपरिक परिधान कु्र्ता और धोती पहनी है।

Ram Mandir bhumi pujan ayodhya news : police force imposed in varanasi people happy doing yagya
कीर्तन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या में भूमि पूजन का उल्लास काशी के मठ-मंदिरों में नजर आया। पातालपुरी मठ में महंत बालक दास महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों ने आनंदोत्सव के साथ दीपोत्सव मनाया। मठ रामचंद के जयकारों से गूंजता रहा। 

 

Ram Mandir bhumi pujan ayodhya news : police force imposed in varanasi people happy doing yagya

बुधवार को नरहरपुरा स्थित पातालपुरी मठ में रामार्चन, राम नाम संकीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ व सामूहिक हवन हुआ। इसमें कार्य सिद्धि हेतु राम मंत्र से आहुति दी गई। पं. आशीष रावत, राम तिवारी, कमलेश दुबे, आनंद मिश्रा के आचार्यत्व में हवन संपन्न हुआ। इसके बाद भजन गायक कमलेश चौबे और श्वेता मिश्रा ने एक से बढ़कर एक राम भजन प्रस्तुत कर अयोध्या पुरी का अहसास काशी में कराया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir bhumi pujan ayodhya news : police force imposed in varanasi people happy doing yagya

जैसे ही भूमि पूजन प्रारंभ हुआ, प्रभु श्रीराम के जयकारों से मठ गुंजायमान हो उठा। शाम को मठ में 1001 दीप जलाए गए। इससे पहले सुबह मठ में विराजित रामलला का विशेष झूला शृंगार हुआ।

विज्ञापन
Ram Mandir bhumi pujan ayodhya news : police force imposed in varanasi people happy doing yagya
Proposed model of Ram Janmabhoomi Mandir - फोटो : पीटीआई

दक्षिण मुखी हनुमान, राम-जानकी आदि विग्रहों का भी विशेष शृंगार किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed