कांग्रेस अछूत हो चली है, जो उसके साथ जाएगा खत्म हो जाएगाः राम कृपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यही कारण है कि आज कांग्रेस अछूत हो चली है, जो उसके साथ जाएगा, खत्म हो जाएगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए इन बातों को कहा।
बोले यूपी के सीएम अखिलेेश यादव कहते हैं काम बोलता है, लेकिन बीते छह दिनों से हम इस जिले में घूम रहे हैं, लेकिन हमें कही काम बोलते हुए नहीं दिखा। कहा प्रदेश के विकास के लिए उनके मंत्रालय से अरबों रुपये दिए जा चुके हैं। लेकिन उसके हिसाब से विकास नहीं हो सका है।
राम कृपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ईद, बकरीद व अन्य त्यौहारों पर जाति धर्म के नाम पर बिजली की आपूर्ति करते हैं। विकास के नाम पर प्रदेश में सिर्फ लूट हो रहा है।
बोले, प्रदेश के विकास करने की बजाय सपा परिवार की उन्नति में तो बसपा पत्थरों की नगर बसाने में जुट जाती है। बोले अगर विकास किया तो अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन क्यों किया, बोले यह वहीं कांग्रेस है न जो कुछ दिन पहले खाट बिछाकर सपा की खाट खड़ी करने का काम कर रही थी।
राम कृपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस अछूत है जो इसके साथ जाएगा खत्म हो जाएगा। दस वर्षों के यूपीए सरकार में कांग्रेस ने सिर्फ देश को लूटने का काम किया।
इस तरह से इस विधान सभा चुनाव में एक देश लूटने वाला और दूसरा प्रदेश लूटने वाला साथ हो गए हैं। जनता सब जानती है, इस गठबंधन का जवाब जरूर देगी।े
------------