फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raksha Bandhan 2021 date shubh muhurat bhadra kaal best time for rakhi and significance by astrologer and jyotish

Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर न भद्रा की झंझट न ग्रहण की छाया, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Sat, 21 Aug 2021 02:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Aug 2021 02:50 PM IST
सार

ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा 21 अगस्त को शाम 7:01 बजे लगेगी और 22 अगस्त को शाम 5:32 बजे तक रहेगी। 22 अगस्त को प्रात: 6:17 के बाद ही रक्षाबंधन का पर्व आरंभ होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार विधि-विधान से रक्षासूत्र धारण करने पर व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 date shubh muhurat bhadra kaal best time for rakhi and significance by astrologer and jyotish
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : iStock

विस्तार

रक्षाबंधन पर इस बार न तो ग्रहण की छाया रहेगी और न ही भद्रा की झंझट। हालांकि सुबह में ही भद्रा का प्रभाव होने के कारण दिन भर राखी बांधने का मुहूर्त मिल रहा है। श्रावणी पूर्णिमा दो दिन है और इसमें पहले दिन व्रत की पूर्णिमा का मान होगा तो दूसरे दिन स्नान-दान, पूजन और रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। श्रावणी पूर्णिमा के मुहूर्त और भद्रा को लेकर काशी के ज्योतिषियों की राय भी अलग-अलग है। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य आचार्य ऋषि द्विवेदी ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा 21 अगस्त को शाम 6:10 बजे से 22 अगस्त की शाम 5:01 बजे तक रहेगी। श्रावण पूर्णिमा पर भद्रा 21 अगस्त को शाम 6:10 बजे से लगेगी और 22 अगस्त को भोर में 5:35 बजे समाप्त होगी। रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो भविष्य पुराण के अनुसार, श्रावणी उपाकर्म सहित रक्षाबंधन में दोपहर बाद व्यापिनी पूर्णिमा ली जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यानी जिस दिन अपराह्न काल से पूर्णिमा तिथि का संबंध हो, वही तिथि श्रावणी उपाकर्म सहित रक्षाबंधन में ग्राह्य होती है। अबकी अपराह्न व्यापिनी पूर्णिमा 22 अगस्त को मिल रही है। सुबह से आरंभ होकर संपूर्ण दिन उपाकर्म, देव-ऋषि-पितृ तर्पण आदि से निवृत्त होकर रक्षाबंधन मनाना शुभ रहेगा। अत: इस बार रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त अपराह्न काल अर्थात दिन में एक बजे से शाम 5:01 तक रहेगा। 

ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा 21 अगस्त को शाम 7:01 बजे लगेगी और 22 अगस्त को शाम 5:32 बजे तक रहेगी। 22 अगस्त को प्रात: 6:17 के बाद ही रक्षाबंधन का पर्व आरंभ होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार विधि-विधान से रक्षासूत्र धारण करने पर व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है। 

राशि अनुसार राखी बांधें

  • मेष-  मालपुए खिलाएं एवं लाल डोरी से निर्मित राखी बांधें।
  • वृषभ- दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधें।
  • मिथुन- बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं हरी डोरी वाली राखी बांधें।
  • कर्क- रबड़ी खिलाएं एवं पीली रेशम वाली राखी बांधें।
  • सिंह- रस वाली मिठाई खिलाएं एवं पंचरंगी डोरे वाली राखी बांधें।
  • कन्या- मोतीचूर के लड्डू खिलाएं एवं गणेशजी के प्रतीक वाली राखी बांधें।
  • तुला- हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाएं एवं रेशमी हल्के पीले डोरे वाली राखी बांधें।
  • वृश्चिक-गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं एवं गुलाबी डोरे वाली राखी बांधें।
  • धनु- रसगुल्ले खिलाएं एवं पीली व सफेद डोरी से बनी राखी बांधें।
  • मकर- मिठाई खिलाएं एवं मिलेजुले धागे वाली राखी बांधें।
  • कुंभ-हरे रंग की मिठाई खिलाएं एवं नीले रंग की राखी बांधें।
  • मीन-मिल्क केक खिलाएं एवं पीले-नीले जरी की राखी बांधें।

थाली में 7 खास चीजें होनी चाहिए.


- कुमकुम
- चावल
- नारियल
- रक्षा सूत्र (राखी)
- मिठाई
- दीपक
- गंगाजल से भरा कलश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed