फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raj nath singh mahendra nath pandey take oath for cabinet minister modi govt

चंदौली से मोदी की कैबिनेट में शामिल हुए दो-दो मंत्री, जिले में खुशी की लहर

Fri, 31 May 2019 02:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 31 May 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
Raj nath singh mahendra nath pandey take oath for cabinet minister modi govt
शपथ ग्रहण करते महेंद्र नाथ पांडेय और राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे मंत्रिमंडल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय और राजनाथ सिंह के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेते ही जिले के लोग खुशी से झूम उठे। जिले से दो-दो कैबिनेट मंत्री होने से लोगों को भरपूर विकास की उम्मीद है। लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने खुशी के माहौल में पटाखे भी फोड़े। महेंद्रनाथ पांडेय को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री बनाया गया है तो वहीं राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री का पदभार संभालने के लिए दिया गया है।

विज्ञापन


आरएसएस से जुड़े डॉ पांडेय ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा के अनिल मौर्य को करीब दो लाख वोट से हराया था। 2019 के में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी डॉ संजय चौहान को मात दी। 15 अक्तूबर, 1957 को गाजीपुर के सैदपुर के पखनपुर गांव में जन्मे डॉ पांडेय के पास एमए के साथ ही पत्रकारिता की भी मास्टर डिग्री है।
विज्ञापन


डॉ पांडेय 1973 में सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में अध्यक्ष चुने गए थे। 1978 में वह बीएचयू छात्रसंघ के महामंत्री बने। पहली बार डॉ पांडेय 1991 में भाजपा के विधायक चुने गए थे। उन्हें नगर आवास राज्यमंत्री, नियोजन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पंचायतीराज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई थी। भाजपा संगठन में वह क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश के महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए लगातार दूसरी बार सांसद बने डॉ पांडेय के मंत्री बनने पर उनके गोद लिए गांव जरखोर में भी जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ के दूसरी बार शपथ ग्रहण करने के बाद चकिया तहसील के राजनाथ सिंह के भभौरा गांव में भी जश्न का माहौल है। राजनाथ के प्रयास से चकिया में सीआरपीएफ के ग्रुप भर्ती सेंटर की सौगात मिली। चकिया नगर के गांधी पार्क तिराहे पर गृह क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं और पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed