फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raj babbar twit on priyanka gandhi purvanchal tour for loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : राज बब्बर के ट्वीट से प्रियंका गांधी के पूर्वांचल दौरे पर असमंजस

Sat, 16 Mar 2019 01:20 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: देव कश्यप Updated Sat, 16 Mar 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Raj babbar twit on priyanka gandhi purvanchal tour for loksabha election 2019
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के पूर्वांचल दौरे का कार्यक्रम 18 से 20 मार्च तक तय हुआ है, बावजूद इसके गफलत का माहौल बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने ट्वीट के जरिए संकेत दिया है कि प्रियंका गांधी का दौरा अभी तय नहीं है।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने ट्वीट किया कि 'उत्तर प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी अभी आईं भी नहीं कि उनके लंबे-चौड़े प्रोग्राम आ गए। मान्यवरों, प्रियंका गांधी के प्रोग्राम की पूरी रूपरेखा अभी तैयार हो रही है और प्रशासन के समक्ष भी जा रही है। जल्द ही आप सबको सूचित किया जाएगा। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर आपका उत्साह स्वागत योग्य है।' 
विज्ञापन


बता दें कि 18 मार्च से 20 मार्च तक प्रियंका गांधी का यूपी दौरा प्रस्तावित है। जिसमें प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी त्रिपाठी द्वारा जारी सूची के मुताबिक प्रियंका गांधी 20 मार्च को सड़क मार्ग से मिर्जापुर से शीतला मंदिर पहुंचेंगी। वहां दर्शन के बाद महिला सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वह स्टीमर के जरिए शूलटंकेश्वर मंदिर जाएंगी। यहां दर्शन पूजन के बाद वापस रामनगर पहुंचेंगी। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली पर भी जाएंगी। 

उप्र महासचिव प्रियंका गांधी जी अभी आयी भी नहीं कि उनके लम्बे-चौड़े प्रोग्राम आ गए। मान्यवरों, प्रियंका जी के प्रोग्राम की पूरी रूपरेखा अभी तैयार हो रही है एवं प्रशासन के समक्ष भी जा रही है। जल्द ही आप सबको सूचित किया जाएगा। प्रियंका जी के दौरे को लेकर आपका उत्साह स्वागत योग्य है।

 

जिलाध्यक्षों ने कहा- जानबूझकर फैलाई जा रही अफवाह

Raj babbar twit on priyanka gandhi purvanchal tour for loksabha election 2019
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वाराणसी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. सतीश राय और शैलेंद्र सिंह ने खंडन करते हुए कहा कि प्रियंका के दौरे को स्थगित करने की खबर विपक्ष की तरफ से जानबूझकर फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि काशी में घबराए हुए पीएम मोदी के समर्थकों द्वारा वायरल समाचारों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। प्रियंका गांधी का कार्यक्रम और शनिवार को तैयारी बैठक यथावत है। 

दूसरी ओर वाराणसी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने खंडन करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी का पूर्वांचल दौरा रद्द नहीं हुआ है। प्रियंका गांधी का दौरा रद्द होने की अफवाह फैलाई जा रही है। पार्टी जिला स्तर पर उनके आने की तैयारियां और बैठकें कर रही है। 

भदोही की जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा का कहना है कि प्रियंका गांधी का कार्यक्रम रद्द नहीं है। प्रियंका गांधी का सीतामढ़ी आगमन होगा और वहां से जलमार्ग से वह रामपुर जाएंगी।

मिर्ज़ापुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कार्यक्रम की जिला प्रशासन से अनुमति ले ली गई है।

इसके पहले भी रद्द हुआ था दौरा 

Raj babbar twit on priyanka gandhi purvanchal tour for loksabha election 2019
प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी त्रिपाठी ने एक सूची जारी की थी जिसमें 18 मार्च से 20 मार्च तक प्रियंका गांधी के कार्यक्रम का पूरा ब्योरा था। इससे पहले 11 फरवरी को प्रियंका गांधी पहली बार यूपी दौरे पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रोड शो भी किया था।

प्रियंका के पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि वह जल्द ही पूर्वांचल का दौरा करेंगी। लेकिन पुलवामा के आतंकी हमले के बाद उन्होंने शहीदों के सम्मान में अपने सारे राजनीतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए थे।

प्रियंका कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगी होली!

प्रियंका गांधी के तीन दिवसीय दौरे में काशी के कार्यकतर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह में शामिल होने का भी कार्यक्रम तय है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में चुनावी अभियान को धार देंगी। साथ ही, नमामि गंगे और मिशन फॉर क्लीन गंगा की हकीकत जानेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed