{"_id":"5e90542c8ebc3e6fc8492a4d","slug":"railways-has-prepared-six-lakh-reusable-face-masks-40-thousand-liters-sanitizer-and-distributing-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने तैयार किए छह लाख रियूजेबल फेस मास्क, 40 हजार लीटर सैनिटाइजर तैयार कर बांट रहे कर्मियों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने तैयार किए छह लाख रियूजेबल फेस मास्क, 40 हजार लीटर सैनिटाइजर तैयार कर बांट रहे कर्मियों को
Fri, 10 Apr 2020 04:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 10 Apr 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
मास्क व सैनिटाइजर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लगातार प्रयास में जुटा है। रेलवे ने अब तक छह लाख मास्क और 40 हजार लीटर सैनिटाइजर का निर्माण किया है। इसमें पूर्व मध्य रेलवे ने 33473 रियूजेबल फेस कवर और 41 सौ लीटर सैनिटाइजर का निर्माण किया है।
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोविड—19 के प्रसार को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की निरंतरता में भारतीय रेल केंद्र सरकार की स्वास्थ्य पहलों को सहायता देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस दिशा में भारतीय रेल अपने सभी जोनल रेलवे उत्पादन इकाइयों और पीएसयू में ही रियूजेबल फेस मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन कर रही है।
विज्ञापन
सात अप्रैल तक रेलवे ने 582317 रियूजेबल फेसमास्क एवं 41882 लीटर हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन किया है। इसमें पूर्व मध्य रेलवे ने 33473 रियूजेबल फेसकवरों एवं 4100 लीटर हैंड सैनिटाइजरों का निर्माण किया है। कहा कि रिमूवल फेस कवर और हैंडसैनिटाइजर ड्यूटी पर जाने वाले सभी कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रियूजेबल फेस कवर के दो सेट कर्मचारियों के पास उपलब्ध कराया गया है।सभी कार्मिकों को प्रति दिन साबुन से फेस कवर को साफ करने का परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन