{"_id":"5ee5d0519965162e233a2b8a","slug":"rail-worker-dies-of-electrocution-while-on-duty-in-drm-office-of-northeast-railway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम ऑफिस में ड्यूटी के दौरान रेलकर्मी की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम ऑफिस में ड्यूटी के दौरान रेलकर्मी की करंट से मौत
Sun, 14 Jun 2020 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
मृतक कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय लहरतारा में रविवार की सुबह काम के दौरान रेल कर्मी फुलेंद्र सिंह(32) की करंट लगने से मौत हो गई। सिगरा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
बिहार के सासाराम, मोहनिया निवासी रेलकर्मी फुलेन्द्र डीआरएम बिल्डिंग में हेल्पर विद्युत के पद पर कार्यरत था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे डीआरएम ऑफिस के स्विच रूम में कार्य कर रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
यह देख साथी रेलकर्मियों ने आनन-फानन में फुलेंद्र को मंडल रेल अस्पताल लहरतारा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साथी रेलकर्मियों ने बताया कि परिजनों को सूचना दे गई है। छोटा भाई और अन्य परिजन पहुंच रहे हैं। सिगरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं रेलकर्मी की मौत की सूचना पाकर बड़ी संख्या में एनईआर मेंस कांग्रेस यूनियन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन