फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PWD will repair Soipur-Madhwa and Kajjakpura-Ashapura road

Varanasi News: सोएपुर-मढ़वा और कज्जाकपुरा-आशापुरा मार्ग की मरम्मत कराएगा पीडब्ल्यूडी

Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
PWD will repair Soipur-Madhwa and Kajjakpura-Ashapura road
पांडेयपुर से रिंगरोड और कज्जाकपुरा से आशापुर मार्ग जर्जर हो गया है। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात हो जाने पर सड़क पर जगह-जगह जलभराव हो जाता है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों की सहूलियत के लिए सोएपुर से मढ़वां और कज्जाकपुरा से आशापुर तक सड़क की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए शासन ने 58 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इस महीने से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कज्जाकपुरा से आशापुर मार्ग पर कज्जाकपुरा रेलवे क्राॅसिंग और पुराने पुल के बीच सड़क ज्यादा खराब है। इस मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे डॉट पुल के नीचे, मस्जिद के पास बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। दोनों ही मार्ग शहर को आने वाले व्यस्त मार्ग हैं। प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि दोनों सड़कों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने स्वीकृति देते हुए 58 लाख रुपये का बजट दिया है। जल्द काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed