फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal Expressway will open get of development

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से खुलेंगे विकास के नए द्वार, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

Thu, 12 Jul 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 Jul 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal Expressway will open get of development
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण का काम 94 फीसदी पूरा हो चुका है। इसे 30 माह से कम समय में पूरा किया जाएगा। यह पूर्वी यूपी के विकास का लाइफ-लाइन होगा।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार चुनाव संकल्प पत्र में जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित कर रही है।
विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण के फैसले से पूर्वाचल के विकास के नए द्वार खुलेंगे। यह पूर्वांचल के विकास के लिए नींव का पत्थर साबित होगा। 14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखेंगे, जो पूरे पूर्वांचल के नवनिर्माण की आधारशिला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें की।

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने पूर्वांचल की जनता को जाति, धर्म, मजहब के नाम पर बांटकर झूठे प्रलोभन दिए और उन्हें हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। विपक्षी सरकारों के विकास विरोधी एजेंडे के कारण पूर्वांचल की जनता विकास की धारा से नहीं जुड़ सकी।

नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से पूर्वांचल के विकास पर ध्यान दिया गया। केंद्र और प्रदेश की सरकार पूर्वांचल की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाकर उन्हें तेजी से लागू करने में जुटी हुई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण से पूरे इलाके में उद्योग-धंधे को बढ़ावा मिलेगा। परिवहन को नई रफ्तार मिलेगी। 

30 माह में होगा तैयार, दोनों ओर विकसित होगा औद्योगिक गलियारा

Purvanchal Expressway will open get of development
सभास्थल पर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने बुधवार को 14 जुलाई को मंदुरी हवाई पट्टी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्रस्तावित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने सिर्फ 20 फीसदी जमीन अधिग्रहण पर एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास और टेंडर कर जनता को छला था। एक्सप्रेस-वे के निर्माण की लागत भी 2100 करोड़ रुपये अधिक लगाई गई थी। इसका बड़ा हिस्सा सपा नेताओं की जेब में जाना था। भाजपा सरकार ने इसकी बचत की है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण का काम 94 फीसदी पूरा हो चुका है। इसे 30 माह से कम समय में पूरा किया जाएगा। यह पूर्वी यूपी के विकास का लाइफ-लाइन होगा।

अयोध्या के पास सुल्तानपुर में बनने वाली एयर स्ट्रिप पर लड़ाकू विमानों के अलावा बड़े विमान भी उतारे जा सकेंगे।  पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर सपा की ओर से किए जा रहे तंज पर मुख्यमंत्री के तेवर तल्ख रहे।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ये दौरा ऐतिहासिक होने के साथ-साथ विकास को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर कई खूबियों वाला औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा।

एक्सप्रेस-वे का निर्माण रिकार्ड 30 माह से पहले पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान समय में एक्सप्रेस-वे की अनुमानित धनराशि 11836.02 करोड़ रुपये है। जबकि सपा सरकार में इससे 21 सौ करोड़ रुपये अधिक थी। ये रुपये बाद में सपा नेताओं की जेब में जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed