{"_id":"57c5e5434f1c1b0d582cc1c7","slug":"public-infrastructure-outdoors","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनियादी सुविधाओं के लिए जनता सड़क पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनियादी सुविधाओं के लिए जनता सड़क पर
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधाधुंध बिजली कटौती से परेशान जनता का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। डाफी उपकेंद्र पर पहुंचे लोगों ने एसएसओ अशोक यादव, लाइनमैन अनिल पटेल और कैशियर को बंधक बनाकर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। एसडीओ पीके गुप्ता के आश्वासन पर लोगों ने कर्मचारियों को मुक्त किया। उधर, लोकल फाल्ट के नाम पर शहर में दिन भर कटौती होती रही।
कर्मचारियों को बंधक बनाए लोगों का कहना था कि कई महीनों से क्षेत्र में मनमानी बिजली कटौती की जा रही है। कई बार तारों को बदलने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि तीन दिनों से बेहिसाब कटौती होने से जीना मुहाल हो गया है। कर्मचारियों को बंधक बनाने की सूचना पर एसडीओ के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान राष्ट्रीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में राजेश पटेल, मल्लू, कैलाश पटेल, मेवालाल, अजय, रोहित, बबलू, आशीष और विशाल आदि शामिल रहे।
उधर, मैदागिन में तार टूटने के कारण दिन भर बिजली की आवाजाही लगी रही। बारिश के दौरान भी शहर के कई इलाकों में अपराह्न 2:30 से 5 बजे तक कटौती की गई। लंका, कबीरनगर, करौंदी, लहरतारा, मंडुवाडीह, महमूरगंज, पक्के महाल, मछोदरी, गोदौलिया, बेनियाबाग, लहुराबीर, वरुणा पार, कचहरी, चौकाघाट, औरंगाबाद, चेतगंज, सोनिया आदि इलाकों में कटौती से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
वहीं, जैतपुरा में सीवर समस्या से आजिज लोग सोमवार को सड़क पर उतर आए। पार्षद संजय साह के नेतृत्व में लोगों ने डिगिया चौराहे पर प्रदर्शन किया।
पार्षद कहना था कि एक हफ्ते से अधिक समय से नागकुआं, जैतपुरा, डिगिया इलाके में सीवर समस्या बनी हुई है। सफाई भी नहीं हो रही। कहा कि हृदय योजना के तहत 75 लाख रुपये नाटी इमली से डिगिया चौराहे तक सड़क बनाई जा रही है। बिना सीवर पाइप लाइन डाले सड़क बनाने का कोई फायदा नहीं है। मांग उठाई कि नई सीवर लाइन डालने के बाद सड़क बनाई जाए और सीवर की सफाई कराई जाए। थानाध्यक्ष, जोनल अधिकारी रमेश सिंह और अभियंता के आश्वासन पर लोग शांत हुए। प्रदर्शन में लवकुश, अमित, अजय जायसवाल, राजकुमार, रामशंकर गुप्ता मीना आैर संतोष आदि थे।