फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   protest for banking tranjection charge in varanasi

बैंकिंग ट्रांजेक्शन चार्ज के विरोध में प्रदर्शन,सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग

Tue, 11 Apr 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 11 Apr 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
protest for banking tranjection charge in varanasi
एसबीआई मछोदरी के बाहर व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बैंक द्वारा एटीएम से पैसा निकालने पर ट्रांजेक्शन चार्ज लेने के विरोध में सोमवार को एसबीआई मछोदरी के बाहर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर निर्णय वापस लेने की मांग की। सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में व्यापारियों ने इस निर्णय को जन विरोधी बताया। 
विज्ञापन


अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि अपने खाते से ही पैसा निकालने पर शुल्क लगाने का फैसला गलत है। बताया कि साथ ही कई मदों में चार्ज बढ़ा दिया गया। पहले लॉकर शुल्क 1300 रुपये प्रति वर्ष था जो अब 1725 रुपये कर दिया गया।
विज्ञापन


करेंट अकाउंट में दस हजार से कम रखने पर भी कटौती की जा रही है। साथ ही मेट्रो शहर में पाच हजार, अन्य शहरों में तीन और गांव में खातों में कम से कम एक हजार रुपये की अनिवर्यता भी खत्म करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अपने ब्रांच के एटीएम से महीने में पांच बार से अधिक ट्रांजेक्शन पर शुल्क लगाने का फैसला भी जनता के हितों में नहीं। कहा कि सरकार को चाहिए कि वह तत्काल इस तरह के ट्रांजेक्शन चार्ज और नियमों को खत्म करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed