{"_id":"62f4acf2a9ad655717064a8c","slug":"protest-against-film-lal-singh-chaddha-in-varanasi-ip-vijaya-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बायकॉट: वाराणसी के आईपी मॉल के सामने लगे बहिष्कार के नारे, आमिर खान के लिए क्या बोले ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बायकॉट: वाराणसी के आईपी मॉल के सामने लगे बहिष्कार के नारे, आमिर खान के लिए क्या बोले ?
Sat, 13 Aug 2022 02:38 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 13 Aug 2022 02:38 PM IST
सार
बॉलीवुड स्टार आमीर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा आज सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है। जिसके बाद जगह-जगह लोगों ने फिल्म का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उसी क्रम में आज भेलूपुर स्थित आईपी विजया मॉल के सामने सनातन रक्षक सेना ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बायकॉट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमीर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा आज सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है। जिसके बाद जगह जगह लोगों ने फिल्म का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उसी क्रम में आज भेलूपुर स्थित आईपी विजया मॉल के सामने सनातन रक्षक सेना के तत्वावधान में जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची भेलूपुर पुलिस सभी को समझाने का प्रयास करने लगी। तब जाकर कहीं विरोध प्रदर्शन शांत हुआ।
इसके बाद सभी भेलूपुर पुलिस को ज्ञापन सौंप कर वापस लौट गए। सनातन रक्षक सेना के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंद प्रकाश ने बताया कि हम आमीर खान का विरोध करने आए हैं। वो हमेशा हमारे सनातन धर्म के खिलाफ अनाब शनाब बोलते रहते हैं। हमारे हिन्दू देवी देवताओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हैं। उनकी पत्नी को भारत मे दिक्कत होती है और रहने में डर लगता है।
इसके बावजूद ये हमारे बीच में अभिनेता बनकर हम लोगों से पैसा कमाते हैं। इसलिए आज हमलोग ये विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और हमारा विरोध प्रदर्शन तब तक चलता रहेगा जबतक पूरा बॉलीवुड आमीर खान को अभिनेता मानना नहीं छोड़ देता। साथ ही हम अपने मुख्यमंत्री से अपील करते है कि फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा को पूरे प्रदेश से बायकॉट करें।
विज्ञापन
सभी सनातनी एक जुट होकर फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा और आमीर खान की आने वाली सभी फिल्मों का बायकॉट करें। संगठन की महिला अध्यक्ष रीता बजाज ने बताया कि हमें फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा से दिक्कत नहीं है, हमें अमीर खान से दिक्कत है। क्योंकि वो हमारे देवी देवता का मजाक उड़ाते है और हमारे धर्म का मजाक उड़ाते है। इसलिए हमें फ़िल्म का बायकॉट करना है। हम चाहते हैं कि पूरा देश आमीर खान का बहिष्कार करे। ताकि वो ये देश छोड़ कर अपने पसंद के देश चले जाएं।