फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Professor Omshankar fast continues BHU hospital in varanasi

BHU Hospital: प्रोफेसर ओमशंकर का अनशन जारी, IMS निदेशक बोले- कार्डियोलॉजी विभाग में नहीं हो पा रहा उपयोग

Sat, 18 May 2024 06:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 18 May 2024 06:38 PM IST
सार

Varanasi News: अस्पताल के हृदय रोग विभाग स्थित अपने कक्ष में जमीन पर बैठकर अनशन करने वाले प्रो.ओमशंकर का कहना है कि पिछले दो साल से सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में आवंटित 41 बेड पर मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह अस्पताल प्रशासन द्वारा डिजिटल लॉक लगवाया जाना है। कई बार आवाज उठाने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मरीजों के हित के लिए अनशन पर बैठना पड़ा। 

विज्ञापन
Professor Omshankar fast continues BHU hospital in varanasi
प्रोफेसर ओमशंकर के अनशन को मिल रहा समर्थन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग में मरीजों को आवंटित बेड पर भर्ती न करने, एमएस को हटाने की मांग पर प्रोफेसर ओमशंकर का अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को भी बीएचयू के शिक्षकों, सामाजिक संस्थाओं के साथ ही छात्रों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी के डॉक्टरों की टीम ने उनके सेहत की जांच भी की। इस बीच दिव्यांग कलाकार अभय ने अपनी मिमिक्री से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मरीजों की इस समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बीएचयू में शुक्रवार को कुलपति आवास पर हुई बैठक में अधिकारियों ने प्रोफेसर ओमशंकर की मांगों पर चर्चा की। इसमें करीब 61 बेड दिए जाने पर सहमति तो बनी लेकिन प्रोफेसर ओमशंकर मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक का चौथा तल पूरा हृदय रोग विभाग को नहीं दिया जाता है और एमएस को हटाया नहीं जाता है, तब तक अनशन जारी रहेगा।

कार्डियोलॉजी बेड पर डिजिटल लॉक नहीं, क्षमता से अधिक आवंटन

बीएचयू सपुरस्पेशियलिटी ब्लॉक का चौथा तल पूरा कार्डियोलॉजी विभाग के मरीजों के लिए आवंटित करने, एमएस को हटाए जाने की मांग को लेकर प्रोफेसर ओमशंकर के अनशन के आठवें दिन बीएचयू प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अपनी सफाई जारी की है। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि बेड किसी कीमत पर बढ़न वाले नहीं है।

आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो.एसएन संखवार का कहना है कि कार्डियोलॉजी विभाग को अधिक बेड आवंटित किया गया है। इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। साथ ही विभाग को आवंटित बेड पर किसी तरह का कोई डिजिटल लॉक भी नहीं लगा है। सभी आवंटित बेड उपयोग के लिए उपलब्ध हैं।

बीएचयू हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो.ओमशंकर 11 मई से हृदय रोग विभाग में अनशन पर हैं। इस बीच शिक्षकों, छात्रों, अधिवक्ताओं ने अपना समर्थन भी दिया है। आईएमएस निदेशक का कहना है कि डिजिटल लॉक को लेकर जिस तरह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, वह निंदनीय है।

हृदय रोग विभाग को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में 61 बेड आवंटित किये जा चुके हैं, जो कि विभाग को पूर्व में आवंटित बेड से 13 अधिक हैं। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के तय मानक अनुसार कार्डियोलॉजी विभाग को पहले से ही निर्धारित संख्या से अधिक बेड आवंटित किये गये हैं, जो उपयोग के लिए पूरी तरह तैयार हैं एवं इन पर किसी भी प्रकार का कोई डिजिटल लॉक नहीं लगा है।

निदेशक बोले-चिकित्साधीक्षक पर आरोप का कोई आधार नहीं

निदेशक प्रो.एसएन संखवार ने कहा कि कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर द्वारा बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है। यह निंदनीय है। अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग द्वारा अधिक बेड पर अधिपत्य होने से अन्य विभाग राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के मानक को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

पाठ्यक्रमों के संबंध में आयोग द्वारा विभागों को मिलने वाली आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने में तो बाधा आती ही है, मरीजों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में भी चुनौतियां आ रही हैं। अस्पताल पर निरंतर बढ़ते दबाव की वजह से किसी भी विभाग को आवश्यकता व तय मानक से अधिक बेड आवंटित करना संभव नहीं है।

अपने ही आदेश से मुकर रहे हैं निदेशक - प्रो.ओमशंकर
बीएचयू प्रशासन के पक्ष को लेकर हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर का कहना है कि निदेशक अपने 8 मार्च 2024 को दिए गए आदेश से मुकर रहे हैं। इसमें उन्होंने सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक का चौथा तल पूरा और पांचवें तल पर निर्धारित जगह विभाग को देने की बात कही थी। साथ ही एमएस को हटाए जाने पर भी कोई फैसला नहीं हुआ है। अधिक बेड आवंटित करने की बात भी नियमानुसार गलत है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed