फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   professor and student fight in kashi vidyapith

काशी विद्यापीठ में प्रोफेसर के साथ छात्रों ने की मारपीट, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 21 Dec 2018 11:14 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Fri, 21 Dec 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
professor and student fight in kashi vidyapith
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : फाइल फोटो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एक प्रोफेसर के साथ गुरुवार को छात्रों ने मारपीट की। मारपीट करने वाले एक छात्र को वहां मौजूद छात्रों ने पकड़ लिया लेकिन अन्य छात्रों ने उसे छुड़ाकर भगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे प्राक्टर और पुलिस ने हास्टल में हमलावरों की तलाश भी की। पीड़ित प्रोफेसर की ओर से सिगरा थाने में दी गई तहरीर के आधार पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. संतोष कुमार और छात्र प्रिंस यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. सुशील कुमार गौतम गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे क्लास लेकर बाहर निकले ही थे कि तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उनका कहना है कि उनमें से एक ने उनका गला दबाने की कोशिश की और जान से मारने की बात कही।
विज्ञापन


मारपीट होते देख विभाग के अन्य छात्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने हमलावर एक छात्र को पकड़ लिया लेकिन थोड़ी देर बाद ही कुछ छात्रों ने उसे छुड़ाकर भगा दिया। पकड़ा गया छात्र प्रिंस यादव बीए सेकंड ईयर का बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रो. गौतम के अनुसार विभाग के ही शिक्षक प्रो. संतोष के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। चीफ प्राक्टर प्रो. शंभु उपाध्याय के अनुसार छात्रों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष सिगरा ने बताया कि प्रोफेसर की तहरीर पर एक प्रोफेसर और एक छात्र पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed