फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal shot dead during Morning Walk in varanasi police investigate

यूपी: सुबह टहलने निकले प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

Sat, 30 Mar 2019 08:32 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 30 Mar 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Principal shot dead during Morning Walk in varanasi police investigate
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शनिवार तड़के एक कॉलेज के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाश गोली मारने के बाद फरार हो गए। बदमाशों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब प्रिंसिपल सुबह टहलने निकले थे। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने प्रिंसिपल को पांच गोली मारी है। एक सिर में पीछे से सटाकर, दूसरी और बाकी की गोली पैर और पीठ में लगी है।

विज्ञापन


सुरेश यादव (62) सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल थे। सुरेश मूल रुप से वाराणसी के सारनाथ के रहने वाले थे। रोज सुबह चार बजे सुरेश अपने साथियों के साथ टहलने जाते थे। शनिवार को गाय को चारा पानी देने के कराण उन्हें घर से निकलने में देरी हुई। इसलिए सुरेश शनिवार को अकेले ही टहलने चले गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसी दौरान सुबह 5:34 बजे बाइक सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद सुरेश को ताबड़तोड़ पांच गोलियां मार दी। इसके बाद बदमाश घटनास्थल पर ही तमंचा और कारतूस छोड़कर भाग गए।

चश्मदीद के मुताबिक तीन लोगों ने की हत्या

पुलिस के मुताबिक थोड़ी दूर पर झाड़ू लगा रही एक महिला ने गोली की आवाज सुनी। वह भागते हुए घटनास्थल की तरफ गई। इसी दौरान उसने एक बाइक पर तीन युवकों को रॉबर्ट्सगंज की तरफ भागते हुए देखा। पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का तमंचा और खोखा बरामद किया है।

एसपी सलामत ताज पाटिल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुरेश यादव शिक्षक एमएलसी चेतनारायण सिंह के सोनभद्र जिले के प्रतिनिधि थे और सितंबर 2018 में उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला था।

एसपी का कहना है हत्या की वजह तलाशी जा रही है। किसी से रंजिश, जमीनी विवाद सहित अन्य बिदुओं पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। उनके परिजनों की मानें तो सुरेश यादव की विद्यालय की भूमि को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed