फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prime minister village kakarahiya devlopment soon

प्रधानमंत्री के आदर्श गांव ककरहिया में बहेगी विकास की गंगा

Thu, 06 Jul 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 06 Jul 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
prime minister village kakarahiya devlopment soon
ककहरिया गांव का व्यायामशाला,जिसे आधुनिक बनाने की योजना है - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श गांव ककरहिया और बखरियां के बीच दो एकड़ जमीन पर तीन करोड़ की लागत से एक मिनी स्टेडियम बनवाया जाएगा।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ ब्लॉक मुख्यालय से 10 किमी दूर दो हजार आबादी वाले ककरहिया ग्राम सभा की पहचान नामी पहलवान भोथू सिंह के नाम से है। गांव में भोथू सिंह के नाम से बने अखाड़े को अत्याधुनिक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


दो जून को मुख्यमंत्री की ओर से ककरहिया गांव को पीएम के सांसद आदर्श गांव घोषित किए जाने के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही यहां बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को यूनियन बैंक के उप शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ पांडेय ने गांव में पूर्व मंडल प्रभारी मनोज सिंह से मुलाकात की। मनोज गांव के सभी कामों की देखरेख के लिए भाजपा की तरफ से अधिकृत किए गए हैं। गांव में एक यूबीआई का सर्विस सेंटर और एटीएम खोलने के लिए जगह की मांग की गई है।

गांव के पश्चिमी छोर पर बने भोथू सिंह का अखाड़ा दो मंजिला बनेगा। इसमें नीचे जिम और ऊपर गद्दे वाला अखाड़ा बनेगा। दोनों की नाप लेकर इस्टीमेट बनाकर संबंधित विभाग ने सरकार को भेज दिया है। जल्द इस पर काम शुरू होगा।

गांव में महिलाओं को रोजगार देने के लिए एक सोलर चरखा सेंटर पहले से ही चल रहा है। इसमें दो पालियों में सौ महिलाएं प्रशिक्षण लेती हैं। बुधवार को आसपास के गांवों की 35 महिलाओं को सोलर चरखा बांटा गया। पशु चिकित्सालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से आसपास के लगभग 20 गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

गांव में अब तक हुए काम

prime minister village kakarahiya devlopment soon
ककहरिया गांव का प्राथमिक विद्यालय, सीएम योगी ने रोपा था यह पौथा - फोटो : अमर उजाला
गलियां सीसी रोड और इंटर लाकिंग
110 परिवारों में शौचालय बना, 35 में बाकी
पेयजल के लिए नलकूप की बोरिंग, घर-घर कनेक्शन बाकी
97 परिवारों को बिजली का कनेक्शन
प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल
आधुनिक नंद घर
गांव में प्रवेश के लिए तीन तरफ से पिच रोड

इसकी जरूरत

पशु चिकित्सालय
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
भट्ठी-ककरहिया पक्का मार्ग 
पंचायत भवन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed