फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations begin for PM Modi's arrival in Kashi: PM's public meeting will be ready for every season, read de

PM Modi के काशी आगमन की तैयारी शुरू: हर मौसम के लिए तैयार होगा पीएम का जनसभा स्थल, पढ़ें डिटेल्स

Tue, 21 Mar 2023 02:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 21 Mar 2023 02:34 PM IST
सार

जनसभा स्थल संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान मेंं बारिश के बाद मिट्टी गीली हो गई। इसे देखते हुए रास्तों को दुरुस्त करने को कहा गया। वहां काम कराने वाले ठेकेदार को मौसम को ध्यान में रखकर हर स्थिति में निबटने का पूरा इंतजाम कराने की जिम्मेदारी दी गई। तैयारियोंं के साथ चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए गहन मंथन हुआ।

विज्ञापन
Preparations begin for PM Modi's arrival in Kashi: PM's public meeting will be ready for every season, read de
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 मार्च को होने वाले काशी दौरे को ध्यान में रखकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण जिलाधिकारी एस राजलिंगम और पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने किया। जनसभा स्थल संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान मेंं बारिश के बाद मिट्टी गीली हो गई। इसे देखते हुए रास्तों को दुरुस्त करने को कहा गया। वहां काम कराने वाले ठेकेदार को मौसम को ध्यान में रखकर हर स्थिति में निबटने का पूरा इंतजाम कराने की जिम्मेदारी दी गई। तैयारियोंं के साथ चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए गहन मंथन हुआ। सुगम आवागमन और पार्किंग के लिए संंबंधित अधिकारियोंं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  24 मार्च को वाराणसी आ रहे पीएम: काशी को देंगे 1800 करोड़ की सौगात, ये है कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
विज्ञापन


इसके अलावा जिलाधिकारी ने पीएम के हाथों लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली योजनाओं को देखा। वहां की कमियोंं को दूर कराने की जिम्मेदारी सौंपी। महमूरगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट सिटी से बनाए गए नए भवन का निरीक्षण किया। यहां लाइब्रेरी, एक स्मार्ट क्लास सहित 9 कमरे एक करोड़ 84 लाख की लागत से बने हैं। यहां साफ सफाई केलिए कहा। जिलाधिकारी ने चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 494.37 लाख की लागत से बनाई गई 3525 मीटर सड़क का निरीक्षण किया। सड़क के साथ ही नाली टाइल्स, वाल पेंटिंग देखा। खराब वाल पेंटिंग देख कर नाराजगी जताई और पुन: अच्छी तरह पेंट कराने को कहा। उन्होंने भेलूपुर जल संस्थान के परिसर में बने सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। 15.जुलाई 2021 को प्रधानमंत्री ने इस योजना का शिलान्यास किया था। 1724.14 लाख की लागत से बने 2 हजार किलोवाट क्षमता वाले इस प्लांट में 3704 सोलर पैनल लगाये गये हैं। 250 एमएलडी के एसटीपी से सोलर प्लांट को जोड़ा गया है। जल संस्थान में 150 एमएलडी के डब्लूटीपी फिल्टर प्लांट के सुंदरीकरण कार्य का भी देखा। शंकुलधारा पोखरे के पास अन्तरगृही मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्य का निरीक्षण किया। यहां का कार्य यूपीपीसीएल करा रही है। यूपीपीसीएल ने 3.08 करोड़ की लागत से विशेश्वर खंड, केदारेश्वर खंड तथा ओमकारेश्वर खंड के 305 मंदिरों के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है। जिसे जल्द पूरा कराने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Preparations begin for PM Modi's arrival in Kashi: PM's public meeting will be ready for every season, read de
पीएम आगमन से पहले अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
भाजपा का तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान आज से
पीएम आगमन से पूर्व भाजपा का तीन दिनी स्वच्छता अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है। इसकी अगुवाई मंत्री और विधायक ने की। संगठन के पदाधिकारी विभिन्न वार्डो में तीन दिनों तक सफाई करेंगे। गुलाबबाग में क्रमवार हुई बैठक में जिम्मेदारियां सौंपी गई। व्यवस्था की दृष्टि से बनाये गए 18 विभागों की टोलियों को क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने जिम्मेदारियां दी। कहा कि इस अभियान में सभी मंत्री, जनप्रतिनधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। अस्सी घाट पर सुबह 9:30 बजे क्षेत्रीय अध्यक्ष सफाई करेंगे।
ये भी पढ़ें- Varanasi: चैत्र नवरात्र पर बनारस को करीब 1800 करोड़ की सौगात देंगे PM Modi, रोपवे का करेंगे शिलान्यास

प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि सफाई अभियान में जनसहभागिता जरूर हो। चांदमारी में कैबिनटे मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल मलदहिया सरदार पटेल प्रतिमा, डा. दयाश्ंाकर मिश्र गिरजाघर चौराहे, नीलकंठ तिवारी लहुराबीर पार्क, सौरभ श्रीवास्तव सोनभद्र तालाब अस्सी, टीराम दानगंज बाजार, मातलदेई में सुनील पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या मंडुवाडीह चौराहे पर सफाई करेंगी। बैठक में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, वैभव कपूर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed