फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM coming to Varanasi on March 24: Will give a gift of 1800 crores to Kashi, this is the complete schedule of

24 मार्च को वाराणसी आ रहे पीएम: काशी को देंगे 1800 करोड़ की सौगात, ये है कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Tue, 21 Mar 2023 10:00 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 21 Mar 2023 10:00 AM IST
सार

काशी में पीएम मोदी के स्वागत शंख की ध्वनि, ढोल-नगाड़े और गुलाब की पंखुड़ियों से होगा। शहर के चौराहों पर मंत्री, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष पीएम का स्वागत करेंगे। जनप्रतिनिधियों को एक-एक चौराहे को सजाने की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
PM coming to Varanasi on March 24: Will give a gift of 1800 crores to Kashi, this is the complete schedule of
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च को वाराणसी आ रहे हैं। काशी में पीएम मोदी के स्वागत शंख की ध्वनि, ढोल-नगाड़े और गुलाब की पंखुड़ियों से होगा। शहर के चौराहों पर मंत्री, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष पीएम का स्वागत करेंगे। जनप्रतिनिधियों को एक-एक चौराहे को सजाने की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 24 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे वाराणसी पहुंचेंगे और दिन के ढ़ाई बजे तक शहर में रहेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में समारोह होगा। प्रधानमंत्री की जनसभा में पचास हजार लोगों भीड़ जुट सकती है। पीएम के जनसभा स्थल पर तैयारी शुरू हो गई हैं। प्रभारी व सांसद सुब्रत पाठक, रवि किशन सहित तमाम नेता जनसभा को सफल बनाने में जुटे हैं। 
विज्ञापन

पीएम टीबी रोग से संबंधित सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। पीएम काशी को करीब 18 सौ करोड़ की सौगात देंगे। जिसमें करीब 29, नौ का शिलान्यास, नौ का लोकार्पण होगा। इस दौरान पीएम इंटरनेशल स्टेडियम, ATC टॉवर और रोपवे समेत कई सौगात काशी के लोगों को देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

PM coming to Varanasi on March 24: Will give a gift of 1800 crores to Kashi, this is the complete schedule of
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

इस तरह से होगा पीएम का स्वागत
सिगरा स्थित तिलक प्रतिमा पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, साजन तिराहे पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मलदहिया स्थित पटेल प्रतिमा पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, तेलियाबाग तिराहे पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पीएम को स्वागत करेंगे।

इसी तरह जनसभा स्थल संपूणानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वीआईपी गेट पर पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट पर अजगरा विधायक टी राम, खजुरी चौराहे पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और पुलिस लाइन पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या मौजूद रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed