{"_id":"64c8cd3433c6296af8081ae9","slug":"prayagraj-unit-of-stf-caught-90-kg-ganja-from-bolero-from-rohaniya-four-smugglers-arrested-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने रोहनिया से बोलेरो से 90 किलो गांजा पकड़ा, चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने रोहनिया से बोलेरो से 90 किलो गांजा पकड़ा, चार तस्कर गिरफ्तार
Tue, 01 Aug 2023 02:46 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:46 PM IST
सार
एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट के डिप्टी एसपी नवेन्दु कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा की खेप लेकर वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र स्थित एक गोदाम के समीप मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी हबीब सिद्दीकी, अभिषेक मिश्रा, पंकज तिवारी, पुनीत कुमार पांडेय और रविकान्त की टीम ने छापा मार कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
Varanasi: एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने रोहनिया से बोलेरो से 90 किलो गांजा पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की प्रयागराज यूनिट ने वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र से एक बोलेरो से 90 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से बोलेरो व उसका फर्जी रजिष्ट्रेशन नंबर, चार मोबाइल, एक आधार कार्ड, एक वोटर आईडी और 102350 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP Crime: शख्स ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर ऐसे ली अपनी जान, सन्न रह गई पुलिस!
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्करों की पहचान 1. सतिराम यादव पुत्र बाबू लाल यादव, निवासी ग्राम मिढनेपुर, पोस्ट रानीपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, 2. आसित पाण्डेय पुत्र हौसिला पाण्डेय, निवासी ग्राम खिरौडी, पोस्ट पिडखिड, तहसील चुनार, थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर, 3. अमित सिंह पुत्र स्व. नरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम भदवर, काशीपुर, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी और अवनीश कुमार सिंह पुत्र स्व. मुरारी सिंह, निवासी ग्राम भिखारीपुर राजा तालाब, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। चारों को आगे की कार्रवाई के लिए रोहनिया थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट के डिप्टी एसपी नवेन्दु कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा की खेप लेकर वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र स्थित एक गोदाम के समीप मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी हबीब सिद्दीकी, अभिषेक मिश्रा, पंकज तिवारी, पुनीत कुमार पांडेय और रविकान्त की टीम ने छापा मार कर कार्रवाई की।