फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prayagraj encounter: Funeral of crooks Amjad and Vakeel Pandey in Bhadohi amid tight security

प्रयागराज एनकाउंटर: कड़ी सुरक्षा के बीच बदमाश अमजद सुपुर्दे खाक, हिस्ट्रीशीटर वकील पांडेय का भी हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 05 Mar 2021 08:11 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Fri, 05 Mar 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj encounter: Funeral of crooks Amjad and Vakeel Pandey in Bhadohi amid tight security
वकील पांडेय, अमजद (फाइल फोटो)।

वाराणसी जिला जेल के डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की 2013 में हत्या करने वाले दो आरोपी प्रयागराज में मुठभेड़ में मारे गए थे। एनकाउंटर में मारे गए दोनों बदमाश भदोही जनपद के रहने वाले थे। उनकी पहचान अमजद उर्फ अंगद उर्फ पिंटू उर्फ डॉक्टर और वकील पांडेय उर्फ राजीव उर्फ राजेश के रूप में हुई थी।

विज्ञापन


शुक्रवार को दो बदमाशों का शव उनके घर पहुंचा। इसके बाद अमजद के शव को सुपुर्दे खाक किया गया। वहीं हिस्ट्रीशीटर वकील पांडेय का भी अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद था। 
विज्ञापन

सुपुर्दे खाक हुआ मुठभेड़ में मारा गया अमजद

Prayagraj encounter: Funeral of crooks Amjad and Vakeel Pandey in Bhadohi amid tight security
भदोही के मदारीपुर कब्रिस्तान में जुटे लोग और मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज में मुठभेड़ में मारे गए भदोही नगर के रामहायपुर निवासी अमजद उर्फ अंगद उर्फ पिंटू उर्फ डॉक्टर का शव शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सुपुर्दे खाक कर दिया गया। कब्र खोदने से लेकर मिट्टी पड़ने तक मदारीपुर वाले कब्रिस्तान में भारी भीड़ मौजूद रही। इस दौरान न केवल सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे बल्कि कोतवाल सदानंद सिंह खुद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रही।

कोतवाल ने बताया कि अमजद को उसके गोपीगंज के साथी वकील पांडेय के साथ बुधवार की रात प्रयागराज में एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था। अमजद का शव सुपुर्दे खाक करने के लिए पोस्टमार्टम के बाद प्रयागराज पुलिस शुक्रवार सुबह परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद वे शव को भदोही लेकर पहुंचे। इसके बाद अमजद के शव को दफनाने के लिए मदारीपुर के कब्रिस्तान में कब्र खोदा गया जहां जुमे की नमाज के बाद सुपुर्दे खाक किया गया। जनाजे की नमाज में भारी भीड़ के अलावा पुलिस बल भी मौजूद रहा।

हिस्ट्रीशीटर वकील पांडेय का हुआ अंतिम संस्कार

दो दिन पूर्व प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में एसटीएफ के एनकाउंटर में मारे गए अपराधी वकील पांडेय का अंतिम संस्कार शुक्रवार को भदोही के लालानगर क्षेत्र के बिहरोजपुर गंगा घाट पर पुलिस ने संपन्न कराया। वकील पांडेय के शव को मुखाग्नि उनके पिता सहसराम ने दी।

इस संबंध में कोतवाल केके सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद प्रयागराज पुलिस ने वकील के शव को रात में ऊंज सीमा तक पहुंचाया जिसके बाद जिले की पुलिस ने शव को लेकर पैतृक निवास छतमी पहुंची। परिजनों ने बताया कि पुलिस रात में अंतिम संस्कार कराना चाहती थी, लेकिन पिता की गुहार पर सुबह बिहरोजपुर गंगा घाट पर रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया जा सका। इस दौरान एनकाउंटर में मारे गए वकील पांडेय के परिजन बेटे के गम में डूबे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed