फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prateek Yadav Lamborghini car Mulayam singh Yadav

पांच करोड़ी कार से निकले प्रतीक, बोले जिनको तकलीफ हो बरनॉल लगाएं

Tue, 24 Jan 2017 06:36 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Tue, 24 Jan 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
Prateek Yadav Lamborghini car Mulayam singh Yadav
Prateek Yadav - फोटो : insta

विरोधी दलों की आलोचनाओं को धता बताते हुए समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव रविवार रात को फिर अपनी पांच करोड़ की नीली लेम्बोर्गिनी कार से लखनऊ की सड़कों पर सैर के लिए निकले। ये वही कार है जिसको लेकर पिछले दिनों सियासी विवाद हुआ था।

विज्ञापन


प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रविवार रात एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, लेम्बोर्गिनी ब्लू बोल्ट और रात का समय। जिनको तकलीफ हो बरनाल लगाएं।

प्रतीक यादव के पोस्ट पर लाइक और कमेंट की बाढ़ आ गई। उनके एक प्रशंसक राहुल यादव ने लिखा, ' भैया आपकी कार बीजेपी की नजरों में आ गई है।' इस पर प्रतीक ने लिखा, “ अच्छी बात है । इतनी महंगी चीज है। नजरों में आनी ही चाहिए। " इस वीडियो को अब तक तीन हजार से अधिक लोगों ने देखा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Blue Bolt night time ⚡️ ⚡️ #lamborghini #huracan #spyder #supercar #mirin #fitfam #insta #instadaily #instagood #videooftheday #instagood #blue #nofilter #prateekyadav #supercars #sunday ----- song - x don' give it to ya (movie deadpool) ... jinko takleef ho, take burnol

A video posted by Prateek Yadav (@iamprateekyadav) on


 

325 किमी की रफ्तार से फर्राटा भर सकती है लेम्बोर्गिनी

Prateek Yadav Lamborghini car Mulayam singh Yadav
Prateek Yadav - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने इस पर बकायदा एक वीडियो जारी कर कहा था कि पांच करोड़ की लेम्बोर्गिनी पर सवार समाजवाद। यह वीडियो प्रतीक यादव के लैंबोर्गिनी स्टार्ट करने वाले शॉट से शुरू होता है, जिसके बाद कैप्शन लिखकर आता है, पांच करोड़ की ​लैंबोर्गिनी पर सवार समाजवाद।

समाजवादी परिवार के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक का समाजवाद देखिए, 5 करोड़ की कार इनकी सवारी है । जरा देखिए तो सही प्रतीक कैसे राजधानी की सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं । भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार का 'प्रतीक' है।

उल्लेखनीय है कि प्रतीक यादव, मुलायम सिंह और उनकी दूसरी पत्नी साधना के बेटे हैं। जिस कार से वह सफर कर रहे हैं, वह 5200 सीसी की लेम्बोर्गिनी हरकेन है। यह कार 325 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकती है।

इस कार के बारे में दावा किया जाता है कि यह मात्र 3.2 सेकेंड में शून्य से 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरुम कीमत दो करोड़ 99 लाख है। वहीं ऑन रोड इसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है।

 

THE #BLUEBOLT #lamborghini #huracan #spyder #supercar #mirin #fitfam #insta #instadaily #instagood #photooftheday #picoftheday #instagood

A photo posted by Prateek Yadav (@iamprateekyadav) on


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed