{"_id":"613d0cb68ebc3e883a4c22e7","slug":"prashanti-became-a-member-of-nada-will-decide-on-the-appeal-of-players-trapped-in-dope-varanasi-news-vns6110643106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांति बनीं नाडा की सदस्य, डोप में फंसे खिलाड़ियों की अपील पर देंगी फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशांति बनीं नाडा की सदस्य, डोप में फंसे खिलाड़ियों की अपील पर देंगी फैसला
विज्ञापन
बास्केटबाल खिलाड़ी प्रशांति सिंह को दो वर्ष के लिए राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के अपील पैनल में शामिल किया गया है। इसमें विधि विशेषज्ञ, खेल वैज्ञानिक, डॉक्टरों के साथ स्पोर्ट्स मेंबर के रूप में डोप में फंसे खिलाड़ियों की अपील पर फैसला देंगी। प्रशांति नाडा के अलावा अखिल भारतीय खेल परिषद (एआईएससी) में देश की एक मात्र महिला बास्केटबाल खिलाड़ी के तौर पर सदस्य हैं। इसमें क्रिकेटर हरभजन सिंह, पहलवान योगेश्वर दत्त, दीपा मलिक, ब्रिज भूषण शरण सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी सदस्य हैं।
कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और सात एशियन बास्केटबाल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड सम्मान प्राप्त कर चुकीं प्रशांति ने बताया एक महिला बास्केटबाल खिलाड़ी के तौर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना काशी सहित पूरे देश के लिए गौरव की बात है।
सिंह सिस्टर्स के नाम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का जलवा दिखाने वाली काशी की चार महिला खिलाड़ी बहनों में प्रशांति तीसरे नंबर की हैैं। उनकी बहन प्रतिमा सिंह की शादी क्रिकेटर ईशांत शर्मा से हुई है। जबकि छोटे भाई नेशनल फुटबालर हैं।
विज्ञापन
क्या है अपील पैनल
जब कोई खिलाड़ी डोप में फंसता है और उसे लगता है कि उसने गलती से ऐसा किया है तो वह अपील पैनल से न्याय गुहार लगाता है। इसकी सुनाई अपील पैनल करता है। इसमें पैनल विधि विशेषज्ञ, खेल वैज्ञानिक, डॉक्टर और स्पोर्ट्स मेंबर खेल के स्तर और खिलाड़ी की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार फैसला लिया जाता है। इसके बाद खिलाड़ी को या तो न्याय मिलती है या खिलाड़ी को किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाया जाता है।