{"_id":"69af2e6ec186356a690f9693","slug":"prakhar-won-with-five-wins-and-one-draw-varanasi-news-c-20-vns1103-1315060-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पांच जीत और एक ड्रॉ से प्रखर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पांच जीत और एक ड्रॉ से प्रखर ने मारी बाजी
विज्ञापन
आर्मी स्कूल में चल रही शरतंज प्रतियोगिता में दिमागी कसरत करते खिलाड़ी। अमर उजाला
जिलास्तरीय हॉकी के अंडर-15 आयु वर्ग के मुकाबले में टॉप बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए प्रखर त्रिपाठी छह चक्र की बाजी में एक ड्रॉ और पांच जीत से पांच अंक लेकर विजेता बने। बालिका वर्ग में ऐसानी पाठक चार अंकों के साथ चैंपियन रहीं।
जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से प्री प्राइमरी आर्मी पब्लिक स्कूल कैंटोनमेंट के तीसरे दिन अंडर-15 आयुवर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने दर्श तिवारी को मात देकर 4 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। रुद्र प्रताप श्रीवास्तव भी 4 अंकों से तीसरे स्थान पर रहे। रिशांत श्रीवास्तव 3.5 अंकों से चौथे स्थान पर रहे। इन चारों खिलाड़ियों का चयन वाराणसी शतरंज टीम में हुआ। धैर्य प्रताप सिंह 3.5 अंकों से पांचवें स्थान पर रहे। इसके टॉप दो चयनित खिलाड़ी सीतापुर में आयोजित प्रादेशिक मुकाबले में खेलेंगे। चौथे दिन मंगलवार को सुबह 9 बजे से अंडर-13 आयु वर्ग में बालक बालिका के बीच मैच होगा।
अंडर-15 बालिका वर्ग में ऐसानी पाठक 4 अंकों के साथ चैंपियन हुई। विधि एंजिलीना 3.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अन्विता जालान और अनन्या सिंह चौहान क्रमशः तीसरे से चौथे स्थान पर रहीं। इन चारों खिलाड़ियों ने भी वाराणसी शतरंज टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया।