फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Power cuts disturb the public

धुंआधार कटी बिजली दिन-रात शहर परेशान

Sun, 02 Oct 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 02 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Power cuts disturb the public
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
शहर में 24 घंटे आपूर्ति का निर्धारित शेड्यूल त्योहारी सीजन में भी धराशाई हो गया है। अंधाधुंध कटौती से पूरा शहर परेशान हैं। लोग बिजली के साथ ही पानी की किल्लत से बेहाल हैं। शनिवार को आठ घंटे से अधिक बिजली कटौती हुई, वह भी कई किस्तों में। दो बार तो लखनऊ कंट्रोल रूम से कटौती हुई। लोकल फाल्ट के चलते भी बिजली बेहिसाब कटी। अलग-अलग हिस्सों में सुबह से शुरू हुआ कटौती का सिलसिला देर रात तक नहीं थमा। इस दौरान गर्मी और उमस से तो लोग बेचैन हुए ही, पेयजल का संकट भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई। इस सीजन में शहर में जहां बिजली आपूर्ति और बेहतरी होने की आस थी, वहीं अंधाधुंध कटौती ने लोगों का चैन-सुकून छीन लिया है। लखनऊ कंट्रोल रूम से शुक्रवार की रात 12:15 से 1:45 बजे तक कटौती की गई। इसके बाद बिजली आई तो लोकल फाल्ट का सिलसिला शुरू हो गया। अलग-अलग हिस्सों में दिन भर बिजली आती-जाती रही। इस बीच, शनिवार की शाम चार बजे से छह बजे तक दो घंटे के लिए फिर कंट्रोल से बिजली काट दी गई। विभागीय अभियंताओं के मुताबिक अनपरा, पारीछा में उत्पादन इकाइयां ठप होने से उत्पन्न हुए बिजली संकट के मद्देनजर यह कटौती की गई।
विज्ञापन


शाम को कंट्रोल से आपूर्ति बहाल हुई तो एकबारगी फिर स्थानीय गड़बड़ियों के चलते बिजली का आना-जाना शुरू हो गया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में छह से आठ घंटे तक बिजली गुल रही। सिगरा क्षेत्र के जय प्रकाश नगर, निराला नगर इलाके में दिन में डेढ़ बजे से शाम छह बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह चांदपुर, मंडुवाडीह, पांडेयपुर-दौलतपुर, लेढ़ूपुर, भिखारीपुर, बेनियाबाग में घंटों कटौती हुई। दरअसल, पारीक्ष्‍ाा, बारा में उत्पादन इकाइयों के ठप होने के चलते एक तरफ जहां कंट्रोल से कटौती की जा रही है वहीं दूसरी तरफ जो बिजली मिल रही है वह लोकल फाल्ट के चलते पूरी तरह घ्‍ारों तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली बिन शाम को कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। दिन में भी कटौती का सिलसिला लगे रहने से जलापूर्ति में व्यवधान आया। उमस भरे मौसम से लोगों की मुश्किलें और बढ़ीं। जलकल के सचिव आरपी सक्सेना का कहना  है कि शाम को जब बिजली आपूर्ति हुई तब पानी की सप्लाई दी गई। बिजली कटौती के बावजूद जलापूर्ति को सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा का कहना है कि  बिजली की कुछ उत्पादन इकाइयों के ठप होने से यह दिक्कत आई है। फिर भी अधिकतम आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। हालात सामान्य होने में अभी पांच से छह दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed