फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   power cut in ballia dist village due to heavy rain train canceled railway track 

बलिया में बारिश का कहर: 200 से अधिक गांवों में अंधेरा, रेल पटरी धंसने से कई ट्रेनें निरस्त

Mon, 30 Sep 2019 01:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Sep 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
power cut in ballia dist village due to heavy rain train canceled railway track 
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ और लगातार हो रही बारिश के कारण बलिया जिले के 200 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया है। बाढ़ के कारण पहले ही जिले के आठ दर्जन से अधिक गांवों में बिजली की सप्लाई बंद की गई है। इस बीच पांच दिन से हो रही बरसात के कारण सुखपुरा बिजली उपकेंद्र में पानी भर गया है।

विज्ञापन


सुखपुरा बिजली उपकेंद्र में पानी भरने  से इससे जुड़े 75 गांवों में पूरी तरह से बिजली की सप्लाई ठप हो गई है। उधर, लगातार बारिश की वजह से बांसडीहरोड स्टेशन के पास धंसी रेल पटरी को ठीक कराने के लिए डीआरएम एनईआर वाराणसी अधिकारियों की टीम के साथ डटे हुए हैं। मौके पर लगभग डेढ़ सौ मजदूर लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन




इस बीच रूट पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से ठप है। सात ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं तो 13 को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। 14 ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। इसकी वजह से बलिया से सफर शुरू करने की तैयारी में जुटे पैसेंजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सब स्टेशन बैरिया से दोकटी फीडर के नाम से सप्लाई की जाने वाली बिजली गुरुवार से ही बाधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा क्षेत्र के टिकादेवरी स्थित विद्युत सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर पर आकाशीय विजली गिरने से दर्जनों गावो में तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। सुखपुरा क्षेत्र में उपकेंद्र में पानी भर गया है। इससे 75 से अधिक गांवों में सप्लाई बाधित है।

रेलवे ट्रैक ध्वस्त होने से टिकट बिक्री ठप
लगातार बारिश के कारण धंसी रेल पटरी को ठीक कराने के लिए रेल कर्मचारी लगे हुए हैं। डीआरएम अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर डटे हुए हैं। रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले लगभग डेढ़ सौ मजदूरों को मजदूर यूनियन की ओर से नाश्ता-चाय की व्यवस्था की गई है। जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed