{"_id":"6ab25cd107f991925907e860","slug":"posters-featuring-six-individuals-including-akhilesh-yadav-pasted-on-varanasi-pandeypur-overbridge-sp-removes-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पांडेयपुर ओवरब्रिज पर अखिलेश समेत छह का पोस्टर चस्पा, सपा नेताओं ने बताया विरोधियों का साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पांडेयपुर ओवरब्रिज पर अखिलेश समेत छह का पोस्टर चस्पा, सपा नेताओं ने बताया विरोधियों का साजिश
Tue, 22 Sep 2026 04:17 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:17 PM IST
सार
पांडेयपुर चौराहे के ओवरब्रिज पर एक विवादित पोस्टर लगाया गया। पोस्टर में अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, रमाकांत यादव, उमाकांत यादव और मुन्ना बजरंगी की तस्वीरें थीं।
विज्ञापन
वाराणसी पांडेयपुर चौराहे के ओवरब्रिज पर लगा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी पांडेयपुर चौराहे के ओवरब्रिज पर सोमवार को एक राजनीतिक पोस्टर लगाए जाने से हलचल मच गई। पोस्टर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पांच अन्य चर्चित चेहरों की तस्वीरें थीं। पोस्टर पर अखिलेश यादव के कार्यकाल को लेकर टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन
पोस्टर में अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, रमाकांत यादव, उमाकांत यादव और मुन्ना बजरंगी की तस्वीरें थीं। इस पर लिखा था, माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश। सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने तुरंत पोस्टर हटवा दिया। पोस्टर किसने लगाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थान पर पोस्टर लगने और फिर हटाए जाने को लेकर दिनभर चर्चा होती रही। सपा नेताओं ने इसे विरोधियों की साजिश बताया। एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन