फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Politics in the booths and chess and marble on the streets

बूथों पर सियासी और सड़कों पर शतरंज और कंचे की बिसात

Tue, 08 Mar 2022 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Politics in the booths and chess and marble on the streets
वाराणसी। जहां एक ओर बूथों पर सोमवार को लोग अगले पांच साल के लिए अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट दे रहे थे। वहीं बच्चे और युवा सड़कों को खेल का मैदान बनाए हुए थे। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी अपने रंग में थे। कोई क्रिकेट का आनंद ले रहा था तो कोई गली कूचों में शतरंज की बिसात बिछा कर समय बिता रहा था। कुछ बच्चे कंचे खेलते दिखे। अधिकांश दुकानें बंद रहीं। शाम पांच बजे तक चाय-पान की कुछ ही दुकानें खुलीं।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से ही वोटरों का घर से निकलना शुरू हुआ। आठ बजे मैदागिन के अग्रसेन कन्या इंटर कालेज और अग्रसेन कन्या पीजी कालेज में वोटरों की लाइनें लग गई। इसी समय से मतदान केंद्रों के आसपास प्रत्याशियों के एजेंटों की चहलकदमी बढ़ गई। सुबह 10 बजे तक मतदान केंद्रों के आसपास चाय की दुकानों पर लोग गुट मेें खड़े होकर चाय की चुस्कियां लेकर राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा करने में मशगूल रहे। 11 बजे के बाद लोग मतदान करने के लिए जाने लगे, इससे बूथों के पास मेला जैसा नजारा दिखा। दोपहर ढाई बजे के बाद सुनसान सड़कों पर क्षेत्रीय युवाओं और बच्चों ने क्रिकेट, कंचे खेलना शुरू कर दिया। आम दिनों में व्यस्त रहने वाले इलाकों में बच्चों की टोलियां क्रिकेट मैच खेलती दिखीं। वहीं, गलियों में युवाओं और बुजुर्गों ने शतरंज की बिसात बिछाकर खेलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed