फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police ran away from stone pelting, then lathicharged

Varanasi News: पथराव से भागी पुलिस, फिर किया लाठीचार्ज

Wed, 17 May 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police ran away from stone pelting, then lathicharged
ट्रांसपोर्ट नगर की प्रस्तावित जमीन के सीमांकन और कब्जा लेने के लिए पुलिस बल के साथ वीडीए की टीम जैसे ही पहुंची, वैसे ही सैकड़ों की संख्या में लोग लाठी-डंडा, लोहे की राॅड, गैती, फावड़ा लेकर पहुंच गए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। जब तक प्रशासनिक टीम कुछ समझ पाती, तब तक गोलबंद भीड़ ने हमला बोल दिया। पुलिस व प्रशासनिक टीम के अफसर-कर्मी जान बचाकर भागने लगे। इसके बाद सूचना पर करीब छह थानों की फोर्स पहुंची और लाठी चार्ज कर हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

वाराणसी विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर जय प्रकाश गुप्ता की तहरीर पर 16 नामजद और 120 अज्ञात के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें बताया गया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे ट्रांसपोर्ट नगर के लिए अधिग्रहीत 48 हेक्टेयर जमीन पर विकास कार्य शुरू कराया गया। अचानक हाथ में लाठी, डंडा, लोहे की राॅड, गैती, फावड़ा और पत्थर से लैस लोगों ने हमला बोल दिया। विरोध करने पर भीड़ बेकाबू हो गई और किसी तरह से टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इसमें वीडीए और पुलिस के कई कर्मचारी चोटिल भी हो गए। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर शांति व्यवस्था कायम की।
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
बैरवन गांव निवासी रतन पटेल, जिऊत पटेल, गौरी शंकर, जय प्रकाश, अजय कुमार, दिलीप कुमार पटेल, संदीप कुमार पटेल, बबलू, रामदुलारी, बिहारी लाल, अमलेश पटेल, राजेश मिश्रा, अमलेश कुमार, मुन्ना लाल, संजय कुमार पटेल।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीडीए उपाध्यक्ष के अनुरोध पर पुलिस बल मुहैया कराया गया था। वीडीए ने अपनी परियोजना पर काम शुरू किया तो बड़ी संख्या में भीड़ ने हमला कर दिया। छह थानों की पुलिस बुलाकर शांति व्यवस्था कायम की गई। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। - मुथा अशोक जैन, पुलिस आयुक्त, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed