फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police raided on the information of body trade, three youths and three young women were arrested.

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, तीन युवक व तीन युवतियां पकड़ी गईं

Mon, 31 May 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police raided on the information of body trade, three youths and three young women were arrested.
वाराणसी। जगतगंज स्थित कैलगढ़ कालोनी में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने रविवार को देर रात एक मकान में छापा मारा। इस दौरान मकान के अंदर से आपत्तिजनक अवस्था में तीन युवक और तीन युवतियां मिलीं। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं।। चेतगंज थाना में देर रात तक मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

चेतगंज थाना अंतर्गत जगतगंज स्थित कैलगढ़ कालोनी में बाहरी युवकों और युवतियों के आवाजाही की जानकारी पुलिस को मिली थी। डीसीपी जोन वरुणा विक्रांत वीर के निर्देश पर चेतगंज थाने की पुलिस ने रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के बाद कालोनी के एक मकान में छापा मारा। इस दौरान आपत्तिजनक हाल में तीन युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान कमरे से नशे के सामान और कुछ आपत्तिनजक वस्तुएं मिली। पुलिस कब्जे में लेते हुए सभी को थाने लेकर आई। थाने के अंदर युवतियों और युवकों से पूछताछ रात तक जारी रही। आसपास के लोगों ने बताया कि यह सिलसिला पिछले कई माह से चल रहा था, कई बार बाहरी युवकों को कालोनी के अंदर प्रवेश करने से मना किया गया तो मारपीट पर आमादा हो गए। बताया यह भी जाता है कि पुलिस फैंटम गश्त भी करती थी लेकिन किसी को कोई कुछ जानकारी मिलती थी। डीसीपी वरूणा जोन विक्रांत वीर ने बताया कि मकान में छापा मारकर छह लोगों को हिरासत में लिया गया। मुकदमा दर्ज की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed