वाराणसी: वीडीए फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच महिला और दो युवक पकड़े
वाराणसी के कबीरनगर स्थित फ्लैट से भेलूपुर पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त सात लोगों को उठाया है। कमरे के अंदर शक्तिवर्धक दवाएं और अन्य कई आपत्तिजनक वस्तुएं पुलिस को मिलीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एजुकेशन हब के रूप में विख्यात वाराणसी के दुर्गाकुंड के कबीर नगर इलाके में पुलिस ने छापा मारकर रविवार को एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान कमरे के अंदर दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक अवस्था मिले। साथ ही कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी कमरे के अंदर से बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से पांच महिला और दो युवकों को हिरासत में लिया।
भेलूपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्रा को सूचना मिली कि दुर्गाकुंड के कबीरनगर स्थित वीडीए के एक फ्लैट में कई माह से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर टीम बनाकर भेलूपुर एसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी और इंस्पेक्टर ने दबिश की कार्रवाई की। इस दौरान तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में छापा मारा तो मौके से फ्लैट मालकिन सहित पांच महिला और दो पुरूषों को पकड़ा गया।
फ्लैट के अंदर पुलिस दाखिल हुई, एक कमरे के अंदर एक युवती और एक युवक आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। कमरे के अंदर शक्तिवर्धक दवाएं और अन्य कई आपत्तिजनक वस्तुएं पुलिस को मिली। मौके से पकड़े गए सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेजा और पड़ोस में रहने वालों से अन्य कई जानकारियां जुटाई। आसपास के लोगों ने बताया कि अक्सर यहां बाहरी युवक और युवतियों का आना व जाना लगा रहता था।
मौके से पकड़ी गई 65 वर्षीय महिला की ओर से ही देह व्यापार का धंधा महीनों से संचालित कराया जा रहा था। आसपास के लोगों ने जब विरोध किया तो बाहरी युवकों को बुलवाकर धौंस जमाती थी। फ्लैट के पास ही दुकान लगाने वाले एक युवक ने बताया कि कई बार बड़ी-बड़ी गाड़ियों से लोग यहां देर रात आते और जाते थे। इलाके में पुलिस को छोड़ बाकी सभी को इस अनैतिक कृत्य की जानकारी थी। दुर्गाकुंड चौकी के अंतर्गत होते हुए भी पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
पुलिस की पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि मौके से पकड़े गए चंदौली निवासी एक युवक को एक युवती ने फोन करने बुलाया था, युवक जब फ्लैट के अंदर दाखिल हुआ तो कुछ ही देर में पुलिस ने छापा मार दी। भेलूपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है।
इन इलाकों में चल रहा देह व्यापार
भेलूपुर थाना अंतर्गतकबीरनगर, अस्सी, महमूरगंज, रेवड़ी तालाब समेत खोजवां और बजरडीहा इलाके में देह व्यापार संचालित होने की सूचनाएं भी पुलिस तक पहुंची है।
सप्ताह भर में तीसरी बार पकड़ा गया देह व्यापार का धंधा
कमिश्नरेट में अनैतिक कृत्य करने वालों को पुलिस जेल भेज रही है। वहीं ताज्जुब की बात है कि एक सप्ताह में पुलिस ने देह व्यापार के तीन ठिकानों पर छापा मार भंडाफोड़ किया। 31 मई को चेतगंज पुलिस ने कैलगढ़ कालोनी में छापा मारकर मौके से तीन युवक व तीन युवतियों को गिरफ्तार किया था। पांच जून को चेतगंज पुलिस ने पिशाचमोचन स्थित एक हास्टल में संचालित देह व्यापार का खुलासा करते हुए दो युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं छह जून को दुर्गाकुंड इलाके में पुलिस ने छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया।