{"_id":"5ca6f8ddbdec22141d19f1de","slug":"police-find-kidnapped-son-of-reputed-person-of-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : पुलिस की तत्परता से बरामद हुआ अपहृत पुत्र, पहले भी बड़े बेटे का अपहरण कर हो चुकी है हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : पुलिस की तत्परता से बरामद हुआ अपहृत पुत्र, पहले भी बड़े बेटे का अपहरण कर हो चुकी है हत्या
Fri, 05 Apr 2019 01:16 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन के बाहर जुटी भीड़ और अपहृत किशोर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। गुरुवार रात में वाराणसी के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के बेटे का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद रात में ही पुलिस की तत्परता से बच्चे को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
लक्सा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरी बाग निवासी अनिल बजाज के पुत्र कार्तिक बजाज का अपहरण गुरुवार रात में हुआ था। इसके बाद अनिल बजाज ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबिश देना शुरू किया।
विज्ञापन
इसी दौरान सिगरा थाना क्षेत्र के एक होटल के बेसमेंट से पुलिस ने कार्तिक बजाज को बरामद कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने दो तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कार्तिक के पिता अनिल बजाज का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसे लेकर लोगों ने लक्सा पुलिस स्टेशन का घेराव किया है। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक कार्तिक के दोस्त ऋषि अनिल बजाज के घर से दो दिन पहले लगभग 4 लाख का जेवर चुरा ले गया था, इसके बाद यह अपहरण की वारदात हुई। ऋषि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दो तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
अनिल बजाज के एक पुत्र की 2006 में कर दी गई थी हत्या
थाने में पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लक्सा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरी बाग निवासी अनिल बजाज वाराणसी के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। अनिल बजाज के साथ इस तरह की वारदात पहले भी हो चुकी है। 19 जून 2006 को इनके पुत्र चिराग बजाज का अपहरण कर हत्या कर दी गई। इसके बाद चिराग का शव गंगा पार से बरामद किया गया था। उस समय चिराग हत्याकांड वाराणसी में बहुत चर्चित हुआ था।