{"_id":"5a5486df4f1c1b4f198b5cf1","slug":"police-encounter-in-azamgarh-and-one-criminal-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरोगा का रिवाल्वर छीनकर भागे इनामी बदमाश को पुलिस ने मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा का रिवाल्वर छीनकर भागे इनामी बदमाश को पुलिस ने मार गिराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
बदमाश छन्नू सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मंगलवार को पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश ढेर हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। इनामी बदमाश एक दिन पहले दरोगा का रिवाल्वर लेकर भाग गया था। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया और एसओ के बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
बदमाश छन्नू सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बजहा में मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों मे मुठभेड़ हो गई। एसपी अजय कुमार साहनी के मुताबिक एनकाउंटर में मारा गया बदमाश छन्नू सोनकर (35) पुत्र कुंजू शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मुहल्ले का निवासी था। जबकि फरार हुआ उसका साथी संदीप पासी पुत्र स्व. लालता जहानागंज थाना क्षेत्र के बारी मैनूद्दीनपुर गांव का निवासी है।
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि सोमवार की रात साढ़े आठ बजे डायल 100 कंट्रोल रुम में फोन कर एक महिला ने जहानागंज थाना क्षेत्र के परदेशी मोड़ पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों द्वारा लूट का प्रयास होने की सूचना मिली। इस दौरान एसओ जहानागंज अंगद तिवारी चेकिंग करने लगे। चेकिंग के लिए बाइक से निकले दरोगा रमेश पटेल को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह ट्रस्ट के पास सड़क के किनारे घायल पड़ा एक युवक दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
घना कोहरा और ठंड होने की वजह से दरोगा रमेश उसे अपनी बाइक पर लेकर सीएचसी जहानागंज में भर्ती कराने जा रहे थे। बाइक के पीछे बैठते ही युवक दरोगा का रिवाल्वर छीन लिया और उसे धक्का देकर फरार हो गया। सरकारी रिवाल्वर छीनकर भागने की सूचना के बाद पुलिस को सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह सीओ सदर मो. अकमल खां चर्च चौराहे पर मौजूद थे। तभी बाइक लूट कर मुबारकपुर की तरफ बदमाशों के भागने की सूचना मिली, तो सीओ सदर के अलावा एसओ सिधारी, जहानागंज और मुबारकपुर घेराबंदी कर लिए। साढ़े आठ बजे जहानागंज थाने के बजहा पुल के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। घिरा देख बाइक के पीछे बैठा बदमाश फायर किया।