{"_id":"5a54d6a44f1c1bd3178b5d12","slug":"mukhtar-ansari-suffering-from-heart-attack-and-pray-in-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी को पड़ा दिल का दौरा, मंदिरों में प्रार्थना तो मस्जिदों में सलामती के लिए दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी को पड़ा दिल का दौरा, मंदिरों में प्रार्थना तो मस्जिदों में सलामती के लिए दुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी एवं उनकी पत्नी अफशां बेगम को दिल का दौरा पड़ने की खबर मिलते ही मुख्तार समर्थकों में काफी मायूसी देखने को मिली। उनकी सलामती के लिए उनके समर्थकों ने मंदिरों व मस्जिदों में दुआ की। बता दें कि विधायक मुख्तार अंसारी एवं उनकी पत्नी को बांदा जेल में हार्ट अटैक पड़ा। इसकी सूचना मिलते ही यूसुफपुर स्थित श्री अंसारी के आवास फाटक पर उनका हालचाल जानने के लिए उनके समर्थक की भीड़ जमा हो गई। लेकिन परिवार के सभी सदस्यों के लखनऊ रवाना हो जाने के कारण समर्थक भी लखनऊ रवाना हो गए। आगे की स्लाइड्स देखें...
मुख्तार अंसारी की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
नगर की मस्जिदों में जोहर की नमाज के बाद मुख्तार अंसारी एवं उनकी पत्नी अफशां की सलामती के लिए दुआ मांगी गई। चारो तरफ समर्थकों में बेचैनी का आलम था। हर कोई एक-दूसरे से यह जानने का प्रयास करता रहा कि अब उनके महबूब नेता की तबीयत कैसी है। वह किस अस्पताल में है। घरों में लोग टीवी चैनलों के सामने मुख्तार के संबंध में चल रहे समाचारों से चिपके रहे।
गौसिया मस्जिद में दुआ मांगते मुस्लिम
- फोटो : अमर उजाला
मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के बचपन के साथी एवं उनके साथ क्रिकेट खेल चुके मुहम्मदाबाद नगर निवासी मुहम्मद जफर खां चंदा ने कहा कि मुख्तार अंसारी काफी रहम दिल इंसान एवं गरीबों एवं कमजोर वर्ग के मसीहा हैं। नगरपालिका के चेयरमैन मुख्तार अंसारी के समर्थक शमीम अहमद का कहना है कि मुख्तार अंसारी के दिल में हमेशा गरीबों एवं कमजोर लोगों की सहायता का जज्बा रहता है। जो भी उनके पास किसी भी काम से जाता है। उसका काम करने का वह हर संभव प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक अंसारी के शीघ्र स्वास्थ्य होने के लिए दुआ मांगते मुस्लिम बंधू
- फोटो : अमर उजाला
सामंतवादियों के खिलाफ लड़ाई लडने के कारण उन्हें सांप्रदायिक शक्तियों के विरोध का हमेशा सामना करना पड़ा लेकिन कमजोर, दलित एवं अल्पसंख्यकों का उनमें भरोसा होने के कारण वह लगातार विधायक निर्वाचित हुए। बहादुरगंज निवासी शफीकुर्रहमान अंसारी ने कहा कि गरीब, असहाय एवं मजलूमों की दुआएं उनके साथ है। ऊपर वाला उनको अविलंब स्वस्थ करे। वसीम अब्बासी कहते हैं कि हजारों समर्थकों एवं गरीबों की दुआएं उनके साथ है। हम सब उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस पहुंची अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन सुबहानुल्लाह अंसारी के सबसे छोटे पुत्र मुख्तार अंसारी की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा डा. एमए अंसारी इंटर कालेज यूसुफपुर से हुई। पीजी कालेज गाजीपुर से श्री अंसारी ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण की। मुख्तार अंसारी क्रिकेट के बहुत अच्छे खिलाडी रहे। जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में उन्होंने क्रिकेट खेली। मुख्तार अंसारी अच्छे निशानेबाज रहे हैं। वह शिकार के शौकीन हैं।